Sunday, 21 July 2013

मौजगढ़ भाखडा मैंन ब्रांच के अंदर नहाते समय डूबने से एक 24 वर्षीय राजू युवक की मौत

gurvinder pannu


मंडी डबवाली के मौजगढ़ गाँव के पास भाखड़ा मैंन ब्रांच के अंदर नहाते समय डूबने से 24 वर्षीय युवक राजु की मौत हो गयी |मृतक राजू एलनाबाद के वार्ड 13 के रहने वाला था, राजू अपने चारों दोस्तों के साथ एलनाबाद से नहाने के लिए गया था जहाँ पर चारों दोस्त नहर के अन्दर नहाने के लिए उतरे तो राजु ज्यादा गहरे पानी में चला गया परंतु मौके पर मौजगढ के चश्मदीद निवासी तोता सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर 3 युवकों की जान बचा ली परंतु राजू तब तक मौत की नींद सो चुका था 

बताया जा रहा है है कि राजू के 3 दोस्त जो की उसके साथ मिलकर खासतौर पर नहाने के लिए आए थे ,लेकिन उन्हे क्या पता था कि अनहोनी हो जायेगी | वहीं मृतक के भाई का कहना है कि उसे वो जबरदस्ती लेकर आए थे मैने उनकों लाने के लिए मना किया था | मेरा भाई एलनाबाद में रेहड़ी लगाने का काम करता था |

वहीं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्ट माटर्म के लिए हॉस्पिटल में भेज दिया और इतफाकिया  मौत का मामला दर्ज कर लिया और बताया कि ये चारों दोस्त अपनी मर्जी से आए थे ,लेकिन पुलिस ने ऐसा शक़ जताया कि उन्होने ने शराब भी पी रखी थी और नशे में थे |

No comments:

Post a Comment