Showing posts with label रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है. Show all posts
Showing posts with label रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है. Show all posts

Monday, 19 August 2013

आइए जानें निबंध क्या है?

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।

जनता टीवीं - गुरविंदर पन्नु
 नमस्कार, वार्ता के सभी पाठकों को श्रावणी पर्व एवं रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। वैदिक काल में श्रावणी पर्व का महत्व अत्यधिक था। इसी दिन गुरुकुल में विद्यार्थियों का विद्यारंभ संस्कार होता था, आचार्य विद्यारंभ दिवस के दिन ब्रह्मचारियों को रक्षा सूत्र के रुप में विद्याध्ययन पूर्ण करने का संकल्प सूत्र बांधते थे तथा पुराना यज्ञोपवीत उतार कर नवीन धारण किया जाता था। बदलते जमाने के साथ पुराने संस्कार विस्मृत होते जा रहे हैं। आज आवश्यकता है संस्कृति को बचाए रखने की। अब चलते हैं आज की वार्ता पर …………


रक्षाबंधन भाई बहनों का वह त्योहार है तो मुख्यत: हिन्दुओं में प्रचलित है पर इसे भारत के सभी धर्मों के लोग समान उत्साह और भाव से मनाते हैं। पूरे भारत में इस दिन का माहौल देखने लायक होता है और हो भी क्यूं ना, यही तो एक ऐसा विशेष दिन है जो भाई-बहनों के लिए बना है।
यूं तो भारत में भाई-बहनों के बीच प्रेम और कर्तव्य की भूमिका किसी एक दिन की मोहताज नहीं है पर रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से ही यह दिन इतना महत्वपूर्ण बना है। बरसों से चला आ रहा यह त्यौहार आज भी बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।