Showing posts with label डबवाली के खेल परिसर में मची स्वंतत्रता दिवस की धूम. Show all posts
Showing posts with label डबवाली के खेल परिसर में मची स्वंतत्रता दिवस की धूम. Show all posts

Thursday, 15 August 2013

आजादी के रंग में रंगा डबवाली






आजादी के रंग में रंगा डबवाली ,बारिश ने भी दी दस्तक
*****************************************
डबवाली के खेल परिसर में मची स्वंतत्रता दिवस की धूम



एंकर रीड : गुरविंदर पन्नु
डबवाली के गाँधी चौंक में डा. केवी सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी इलाकानिवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हर्दिक शुभकामनाए दी और कहा कि हर देशवासी को देश की एकता अखण्डता के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए |वहीं दूसरी तरफ डबवाली के इंडोर खेल परिसर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में उपमंडल अधिकारी सुभाष स्योराण ने राष्ट्रीय धुन के साथ ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सलामी के साथ परेड का निरीक्षण किया व सभी को हर्दिक बधाई दी
वहीं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए
67 वे स्वतंत्रता दिवस को विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर कर नृत्य, संगीत, नाटक, सामूहिक गीत एवं मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दे कर उपस्थित आगंतुकों को तालियां बजाने को बाध्य कर दिया। देशभक्ति गीतों में छात्र-छात्राओं को जोशीले भरे अंदाज नृत्य की प्रस्तुति उपस्थित लोगों में देश भक्ति का जज्बा भर रही थी। वहीं छात्र-छात्राओं ने ऐसी अभिनय कौशल दिखाया जो छात्र-छात्राओं का शिक्षा के अलावा अन्य विद्याओं में निपुणता को प्रदर्शित कर रही थी।