Showing posts with label स्कूल विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण. Show all posts
Showing posts with label स्कूल विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण. Show all posts

Tuesday, 13 August 2013

स्कूल विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण


स्वंतत्रता दिवस आगमन के उपलक्ष में स्कूल विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
gurvinder pannu 

satkartv
 
मंडी डबवाली के गांव कालुआना के आरोही मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से स्वंत्र्ता दिवस आगमन के उपलक्ष पर पौधारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें बच्चों ने खासे उत्साह के साथ  पौधा रोपण किया और पौधों  की नियमित रूप से देखभाल करने का प्रण लिया | विद्यार्थियों सहित आरोही मॉडल स्कूल की प्राचार्या नीता नागपाल और पुरे स्कूल स्टाफ ने पौधा रोपण किया और सभी बच्चों को पर्यावरण के बारे में अवगत करवाया गया | 

एक तरफ जहां पर प्रदूषण पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय बन चुका है और दिन दिन पेड़ों की कटाई हो रही जिसके कारण हमारा वातावरण असंतुलित होता जा रहा है तथा पेड़ों के कटाव से यह समस्या और अधिक विकराल होती जा रही है।
 
स्कूल प्रधानाचार्य ने बतय कि पेड़-पौधों से धरती की सुंदरता तो बढ़ती ही यह हमें प्राण वायु भी प्रदान करते हैं। वनों के कटान के कारण ही मानव जीवन को खतरा पैदा होता जा रहा है। उन्होंने कहा पौधारोपण एक बहुत नेक कार्य है और अपने जन्मदिवस आदि जैसे अवसरों पर पौधारोपण जरूर करना चाहिए।
 पौधारोपण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा करीब 200 पौधे रोपित किए गए। और यह भी प्रण लिया गया कि वो दूसरों को भी पर्यावरण के बारे में सचेत कराएँगे हर पौधे की देखभाल नियमित रुप से करेगें