Tuesday 20 August 2013

खाद्य सुरक्षा बिल पास

खाद्य सुरक्षा बिल पास होने पर निकाली पदयात्रा, राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली
GURVINDER PANNU 
JANTA TV 
मंडी डबवाली।
खाद्य सुरक्षा बिल पास होने पर हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग की अगुवाई में आज डबवाली शहर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पदयात्रा निकाली गई। जिसमें कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पदयात्रा शहर के सिरसा रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यलय से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई गांधी चौक पर पहुंची जहां पर प्रदेशाध्यक्ष ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इस स्कीम को आधार स्कीम के साथ लिंक्ड किया जाएगा। इसके तहत हर नागरिक को एक विशिष्ट पहचान नंबर दिया जाएगा, जो कि डाटाबेस से लिंक्ड होगा। इसमें हर कार्डहोल्डर का बॉयोमीट्रिक्स डाटा होगा।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के तहत आने वाले लगभग 2.43 करोड़ निर्धनतम परिवार कानूनी रूप से प्रति परिवार के हिसाब से हर महीने 35 किलोग्राम खाद्यान्न पाने के हकदार होंगे।
 




No comments:

Post a Comment