Thursday, 9 April 2015

व्यायाम करने से मिलता है स्वास्थ्य लाभ : निर्दोष

 मांगेआना के राजकीय स्कूल में सीआरपी कार्यक्रम डबवाली। गांव मांगेआना के राजकीय स्कूल मेेंं क्लास रेडिनेस के तहत योग कराते पीटीआई अनिल कुमार, डीपीई कुलदीप कुमार अन्य।

हलचल न्यूज। डबवाली-----गांवमांगेआना के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के तहत बच्चों काे सफाई शारीरिक व्यायाम का आभास कराया। प्रिंसिपल सुरेंद्र निर्दोष ने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता का विशेष महत्व है। स्वच्छता अपनाने से व्यक्ति रोग मुक्त रहता है और एक स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
अत: हर व्यक्ति को जीवन में स्वच्छता अपनानी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। वहीं आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा होने के कारण हैजा, पेचिस, पोलियो, टाइफाइड जैसी बीमारियां फैलने का डर
रहता हैं। वहीं बच्चों को खाना खाने से पहले हाथों को साबुन से धोने जैसी छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। इसके बाद पीटीआई अनिल कुमार डीपीई कुलदीप ने विद्यार्थियों को शारीरिक व्यायाम खेलकूद गतिविधियां कराई।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेना चाहिए। इससे शरीर स्वच्छ चुस्त रहता है। जिसके लिए योगासन खेलकूद जरूरी है। मौके पर मिडल हेड कुरजीत कौर, सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, हरबंस, केवल सिंह, कुलविंद्र कौर, नीलम, पूनम, कुलदीप कौर, कश्मीर कौर विद्यार्थी मौजूद थे।

Sunday, 5 April 2015

जनसहयोग से बेटी की शादी कराई
हलचल न्यूज।

चौटालारोड हाईवे पर कबीर बस्ती स्थित गुरुद्वारा साहिब में भगत कबीर गोशाला कमेटी की ओर से जरूरतमंद कन्या का जनसहयोग से विवाह कराया गया। शहीद बाबा जीवन सिंह जागृत मंच के प्रधान निर्मल सिंह ने बताया कि गौशाला की कमेटी ने जनसहयोग से जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की शादी के क्रम को आगे बढ़ाते हुए गांव किलियांवाली निवासी लड़की की शादी कराई। राजस्थान से आए दूल्हे का समाजसेवियों ने स्वागत किया और आनंद कारज कराया। मौके पर गोशाला कमेटी प्रधान गुरप्यार सिंह, सुखदेव सिंह, रमेश जेई, अजेब सिंह कबाडिया, योगराज सिंह, भगत राम शर्मा, बलविंद्र सिंह, जगदीश सिंह, दलीप कुमार, अशोक कुमार अन्य मौजूद थे।

दोस्तों की याद में अखंड पाठ किया 

26 जनवरी को ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चार दोस्तों की मौत हो गई थी 

डबवाली। गांव डूमवाली में पेट्रोल पंप पर अखंड पाठ सुनते श्रदालु। 

हलचल न्यूज। डबवाली बठिंडाहाईवे पर डूमवाली गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ का प्रकाश हुआ। अखंड पाठ पंप के पास 26 जनवरी को ट्रैक्टर ट्राली और कार की टक्कर में मारे गए कार सवार 4 दोस्तों की याद में कराया जा रहा है। परिजनों ने वाहेगुरु से वाहनों चालकों यात्रियों की खैर मांगी। श्रीअखंठ पाठ प्रकाश की गुरु तेग बहादुर साहिब कोठे संत बाबा लाभ सिंह जी फुलो के मुख्य सेवादार बाबा प्रेम सिंह ने शुरुआत की। सुबह साढ़े 10 बजे पाठ का प्रकाश किया। उन्होंने कामना की कि युवाओं की याद में हो रहे पाठ से दिवंग्तात्माअों को शांति मिलेगी। साथ ही वाहेगुरु हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को हादसे से बचने का संबल दें। उन्होंने कहा कि वाहन चालक के हाथ में खुद और अपने वाहन सवाराें की जान के साथ दूसरे वाहन चालक सवारों की भी जान होती है। इसलिए कोई भी वाहन सड़क पर लाएं तो चालक दक्ष होना चाहिए। अखंड पाठ में हाइवे पर चलने वाले वाहन चालकाें सभी मृतकों के परिजनों तथा आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर पाठ श्रवण किया। हरभगवान सिंह ने बताया कि 7 अप्रैल को भोग डाला जाएगा। मौके पर गुरप्रीत सिंह, बाबू सिंह, सतपाल सिंह, नगिंद्र सिंह, बलवीर सिंह प्रधान, हरदेव सिंह पंच, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, मनदीप सिंह, मंदर सिंह, प्रेम सिंह, बलकरण सिंह, गुरतेज सिंह, रूप सिंह, अमरजीत सिंह, हरबंस सिंह अन्य मौजूद थे। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करते थे सभी दोस्त
26जनवरी को एपी फार्म मैरिज पैलेस से बठिंडा रोड पर गांव पन्नीवाला मोरिकां जाने के लिए चार दोस्त कार में निकले। जिनकी कार हाईवे पर चढ़ते ही रेत लोडिड ट्रैक्टर ट्राली के साथ हुई दुर्घटना में चकनाचूर हो गई और कार सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में पन्नीवाला मोरिकां निवासी जगदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, जगसीर सिंह पुत्र बाबू सिंह गांव तख्तमल निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह तथा पंजाब के संगरूर निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र अमरपाल सिंह थे। चारों अच्छे दोस्त थे और चंडीगढ़ में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे।

Saturday, 4 April 2015

घर में एक गाय की सेवा कल्याणकारी 

गांव जंडवाला बिश्नोईयां की श्रीकृष्ण गोशाला में चल रहे गो-कथा सप्ताह में शनिवार गोसेवा के महत्व पर प्रवचन हुए। इसमें गांव के गोभक्तों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कथा सुनी। कथावाचक महंत नित्यानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को महत्व हर जगह प्रतीत होता है। इसके तहत हमारे प्रत्येक घर में एक गाय का पालन पूर्ण सेवा भाव से होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर गांवों शहरों में लोग गायों को दूध पीने के लिए बांध लेते हैं। जब वह दूध देना बंद कर देती है तो उसे खुला छोड़ देते हैं।  ऐसा करने से उक्त परिवार को गोसेवा का फल नहीं मिलता है। इसलिए गाय को मां की तरह जीवन पर्यंत सेवा भाव से पालन करना जरूरी है। प्रत्येक घर में एक गाय रखी जाए तो कोई गोवंश बेसहारा नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि गायाें की सेवा करने से मोक्ष मिलता है। जो पशुपालक पशुओं को मारने के लिए बेच देते हैं वे अभिशाप हैं। पशुओं की देखभाल कर चारा डालना गोशाला में पहुंचाएं। मौके पर देवकुमार प्रमोद, रामलाल बागड़ी, भूप सिंह सिगड़, सुलतान सिगड़, संत परिहार, शेखर, रमेश, प्रवीन अन्य मौजूद थे।

अनाज मंडी में किसानों के लिए भवन तैयार अभियान चलाकर किसान भवन की सफाई की 

हलचल न्यूज। डबवाली  अनाज मंडी में किसानों और व्यापारियों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को कमेटी कर्मियों ने अभियान चलाकर किसान भवन की सफाई कर व्यवस्थाएं दुरुस्त की।
मार्केट कमेटी सचिव राजीव सौलंकी ने बताया कि अनाज मंडी किसान भवन सहित सभी खरीद केंद्रों पर सफाई लाइट रिपेयर की है ताकि किसानों को सुविधाएं मिले। साथ ही मंडी में फसलों को सुरक्षा प्राप्त हो सके। इसके लिए कई कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई। जिसके तहत शनिवार को मंडी में कर्मचारियों ने किसान भवन की सफाई कर व्यवस्थाएं की। किसान भवन में किसानों के ठहरने रात्रि को रुकने के लिए कमरे तैयार किए गए हैं। साथ ही खाना खाने के लिए टेबल विश्राम के लिए हॉल तैयार किया गया है। इसके साथ ही मंडी में सफाई का काम जारी है। 
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बनाने की मांग
किसान सुखदेव सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, जगदीश, मिठू राम, नछतत्र सिंह ने बताया कि चाहे अनाज मंडी खरीद सेंटरों को साफ-सुथरा सुविधाएं उपलब्ध होने के दावे किए जाएं परंतु खरीद सेंटरों को जाने वाली सड़कें टूटी पड़ी हैं। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण फसल नीचे गिर जाती है। उन्होंने बताया कि कई सड़कें तो ऐसी होती है जिनसे गुजरने का रास्ता होने के कारण दूसरे गांवों से आना पड़ता है। इससे उनका समय तेल का खर्चा ज्यादा होता है। किसानों ने कहा कि गांवों से खरीद सेंटरों को जाने वाली सड़कों को रिपेयर किया जाए।

Wednesday, 1 April 2015

ओवरफ्लो से पन्नीवाला में माइनर टूटने का डर 
 हो जाती है।
सोमवार को पंजाब हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई बारिश से माइनर का पानी आेवरफ्लो हो गया है। किसानों ने खेतों में पहुंचे तहसीलदार नौरंगदास को नहर की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि हर साल ओवरफ्लो होकर नहर टूट जाती है। जिससे उनकी फसलों को डूबने नुकसान होता है। लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से तो रोकने का प्रयास कर रहा है और ही नहर की उंचाई बढ़ाकर साफ कर रहा है। इस पर तहसीलदार नौरंग दास ने किसानों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के माध्यम से ओवरफ्लो नहर को रोकने का समाधान निकाला जाएगा।
डबवाली। गांव पन्नीवाला मोरिकां के पास माइनर में ओवरफ्लो पानी।

पहली से 12वीं के दाखिले आज से

 सभी कक्षाओं का अबकी बार आनलाइन होगा एडमिशन दर्ज 

 

HALCHALNEWS----


आज से स्कूलाें में पहली से 12वीं कक्षाओं में दाखिले किए जाएंगे। मंगलवार को सभी राजकीय स्कूलों में स्कूली स्तर की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। साथ ही सभी स्कूलों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू कर कक्षाएं एडमिशन शुरू करने का ऐलान किया।
राजकीय ब्वॉयज स्कूल के प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने बताया कि स्कूलों में प्रथम से 12वीं कक्षा में प्रवेश के लिए एडमिशन बुधवार से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए 5 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।
इस बार राजकीय स्कूलों में प्रथम से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों का एडमिशन ऑनलाइन भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूल हैड्स को डीपीसी की ओर से 7 हजार प्रिंटेड फार्म जारी किए गए हैँ। जो बुधवार सुबह सभी राजकीय स्कूलों के इंचार्ज को जारी किए जाएंगे। इनके माध्यम से ही सभी स्कूलोंं में एडमिशन शुरू किए जाएंगे। दाखिलेके समय आधार कार्ड भी जरूरी
इसकेसाथ आधार कार्ड नंबर भी अटैच किया जाएगा ताकि बच्चे की पहचान कागजी कार्रवाई कम हो सके। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थियों के एडमिशन फार्म स्कूलो की ओर से भरे जाएगे ताकि किसी प्रकार की कोई गलती हो और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े।
उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों में एडमिशन पहले से ही शुरू कर दिए गए हैं और अधिकतर स्कूलों में कक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी। जिससे गलियों सड़कों पर स्कूल बसें फिर दिखाई देने लगेंगी।
^स्कूलों में एक अप्रैल से कक्षाएं एडमिशन शुरू हो रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में लगातार नजर रखी जा रही है अौर अभिभावकों की शिकायताें पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सभी अभिभावक अपने 5 वर्ष से ज्यादा के प्रत्येक बच्चे को स्कूल अवश्य भेजें।'' संतकुमारबिश्नोई, बीईओ