Sunday, 17 May 2015

छह घंटे तक मजदूराें ने रखा ट्रैफिक जाम

 प्रति बैग पर 65 पैसे अतिरिक्त मिलने पर माने

HALCHAL NEWS---- अनाज मंडी में शनिवार को मंडी मजदूरों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। मजदूर वर्ग होने से सुनवाई करने का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने छह घंटे तक कबीर चौक पर जाम लगा दिया। जिसके चलते अनाज मंडी से शहर की ओर आने जाने वालों काे दोपहर तक परेशानी हुई और उठान ट्रक भी वहीं रुके रहे।
मंडी मजदूर प्रधान कालूराम बागड़ी, सचिव किशोरी लाल, टोनी, दर्शन कुमार, विक्रम चोरा, ओमप्रकाश, संजय कुमार, जगदीश सिंह, तेजपाल, सोमप्रकाश, बृजलाल, सुरेश कुमार, सोनू, बलजीत, जगदीश कुमार ने सुबह आठ बजे नारेबाजी करते हुए मंडी से कबीर चौक पहुंच गए। जहां प्रशासन के खिलाफ
नारेबाजी करते हुए कहा कि मजदूर वर्ग की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे उन्हें अपनी बात उच्चाधिकारियाें तक पहुंचाने के लिए रोड जाम कर रोष जताना पड़ता रहा है। इस पर मजदूर कबीर चौक में सड़क पर बैठ गए।
मजदूरों ने कहा कि जब तक उनकी मजदूरी का पूरा भुगतान का वादा नहीं होगा वे सड़क से उठेंगे अौर ही काम पर लौटेंगे। इससे मंडी में दूसरे दिन भी गेहूं तुलाई का काम बाधित रहा। इसके बाद शहर थाना प्रभारी दलीप सिंह मौके पर पहुंचे और धरने की बजाय बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। जिस पर मजदूरों ने कहा कि जरूरतमंद तबका होने से प्रत्येक वर्ग लोग अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे उनका हक मारा जा रहा है। इसके बाद मजदूरों ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से बातचीत करने की अपील स्वीकार कर ली।
येथा विवाद
उल्लेखनीयहै कि मंडी में गेहूं खरीद सीजन के दौरान प्रत्येक बैग पर सरकार ने मजदूरी तय कर रखी है। जिसमें गेहूं उतरवाई पंखा लगाकर साफ करने के भी अधिकतम रेट तय हैं लेकिन मजदूर सभी तय अधिकतम रेट के अनुसार मजदूरी मांग कर रहे हैं। जिसकाे लेकर शुक्रवार से मजदूर हड़ताल पर चले गए और मंडी में मिल रहे 7 रुपये प्रति बैग मजदूरी की बजाय कुल साढ़े 11 रुपये मजदूरी की मांग पर अड़ गए। जिसके बाद एसडीएम ने मध्यस्थता करते हुए आढ़तियों मजदूरों की बैठक की लेकिन उसे मजदूर अपनी बात पर अड़े रहे जबकि अाढ़तियों ने कहा कि मंडी में गेहूं उतरवाई और सफाई की जरूरत ही नहीं पड़ी है। जिससे बिना काम किए मजदूरी का भुगतान वे नहीं कर सकते। शनिवार को विरोध तेज करते हुए मजदूरों ने नारेबाजी की और रोड जाम कर दिया।
दोपहर बाद शुरू हुआ गेहूं तुलाई का काम
दोपहरमें मार्केट कमेटी सचिव कार्यालय में सचिव राजीव सोलंकी, थाना प्रभारी दलीप सिंह के नेतृत्व में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान टेकचंद छाबड़ा मजदूर नेता कालूराम बागड़ी के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने बातचीत करते हुए विवाद को समाप्त करने का निर्णय लिया। जिसके तहत आढ़तियों मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने 65 पैसे प्रति बैग अतिरिक्त मजदूरी तय करते हुए कुल 7 रुपये 65 पैसे मजदूरी देय होने पर समझौता किया। हालांकि इस दौरान मजदूरों आढ़तियों में तीखी बहस हुई लेकिन बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर समझौता स्वीकार करते हुए मंडी में काम शुरू कर दिया।

Monday, 11 May 2015

लड़कियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

 जिला हैंडो संघ की ओर से पंजाबी धर्मशाला में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन

 जिलाहैंडो संघ द्वारा पंजाबी धर्मशाला में चल रहे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन लड़कियों को थ्रोइंग, ग्रिपिंग ब्लॉकिंग मूवमेंट्स सिखाए गए। इसके अलावा आत्मरक्षा के लिए प्रयोग की जाने वाली मार्शल आर्ट की कलाओं के बारे में बताया गया। रविवार को वरच्युस क्लब प्रधान जितेंद्र खैरा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। खिलाड़ियों को समयबद्ध तरीके से प्रतिदिन शारीरिक अभ्यास करना चाहिए।
इसके अलावा खान-पान के प्रति सचेत रहना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लड़कियों का शिक्षित होना जितना जरूरी है उतना ही आवश्यक है कि वे आत्मरक्षा में भी सक्षम हो। इसके लिए मार्शल आर्ट एक बेहतरीन माध्यम है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यवसायी कश्मीरी लाल गर्ग ने शिविर आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर थाईलैंड में वर्ल्ड हैंडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शहर की बेटी गोल्डी रानी शर्मा को सम्मानित किया गया। वरच्युस क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने बताया कि गोल्डी रानी को वरच्युस क्लब, हैंडों संघ अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा आर्थिक सहयोग कर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए थाईलैंड भेजा गया था। उन्होंने शहर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग करने का आश्वासन दिया।
हैंडों संघ पदाधिकारी मोहम्मद अकबर खान सुमन अटवाल ने बताया कि जो महिलाएं लड़कियां शिविर में भाग लेना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मौके पर सोनू बजाज, वीर चंद गुप्ता, नरेश शर्मा, राजीव, मनोज उपस्थित थे।

 


रक्तदान के लिए निकाली जागरूकता रैली 

 डबवाली। रक्तदान के लिए शहर मेें जागरूकता रैली निकालते निंरकारी मंडल के सदस्य राजकुमार मेहता, दलजीत सिंह, राजेंद्र यादव, तारा चंद अन्य।


Thursday, 7 May 2015

कबड्डी टीम की छात्राओं को बांटे तीन लाख रुपये

लंबी के राजकीय स्कूल में बीईओ ने दिए चेक

HALCHAL NEWS---- गांवलंबी के राजकीय स्कूल में बुधवार को पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि खंड शिक्षाधिकारी संत कुमार ने गत वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता अंडर 14 वर्ग से भाग लेने वाली 10 छात्राओं को 30-30 हजार रुपये के चेक बांटे। बीईओ संत कुमार ने कहा कि लंबी जैसे छोटे से गांव की अंडर मिडिल छात्राओं ने कबड्डी में खंड स्तर जिला स्तर पर जीत दर्ज करते हुए राज्यस्तर पर भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। इसके लिए छात्राओं के अभिभावक स्टाफ सदस्यों की लग्न और मेहनत भी प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं शिक्षा के सांस्कृतिक गतिविधियों खेलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएं। मुख्याध्यापक सुरजीत सिंह ने कहा कि खेलों में बच्चे ज्यादा रूचि से प्रतिभा साबित कर सकते हैं। मौके पर एसएमसी प्रधान पृथ्वी सिंह, लखीराम, रामदिया शास्त्री, अमरजीत, स्वर्णजीत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

अबूबशहर में लगी आग तीन घंटे में पाया काबू

 हाईवे किनारे खराब बारदाने में आग से हुआ हादसा 

HALCHAL NEWS----गांवअबूबशहर में जलघर के सामने गांव के पास गेहूं के भूसे में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से तीन घंटे बाद आग को काबू किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर बाद हाईवे किनारे ट्रक से उतारे खराब बारदाने में किसी ने आग लगा दी जो हवा के साथ पास की छटियों में चली गई और सूखी छटियाें के जलने के साथ ही आगे खेतों भाखड़ा नहर किनारे के जंगलात एरिया में आग फैल गई। लोग एकत्रित होकर किसान सतीश कुमार के खेतों में आग को काबू करने की कोशिश की, लेकिन खेतों में गेहूं का सूखा भूसा पड़ा होने से आग हवा के साथ लगातार बढ़ती गई। जिससे गांव की ओर आग बढ़ने से ग्रामीणों को बड़े नुकसान का डर हो गया। ग्रामीण ओमप्रकाश, संदीप, मनोज कुमार, सतीश तंवर ने बताया कि आग से नहर किनारे हरे पेड़ पौधे भी जल गए।
स्पार्किंगसे तूड़ी जली 
वहींलोहगढ़ रोड पर अबूबशहर की ढाणियों में किसानाें की एकत्रित की गई तूड़ी के ढेर के ऊपर से जाने वाले बिजली तारों में स्पार्किंग से आग लग गई। नगर परिषद के फायर ब्रिगेड दस्ते ने आग पर काबू पाया। इससे किसान हरपाल सिंह पुत्र बलविंद्र की 30 हजार रुपये की तूड़ी जल गई। वहीं भाखड़ा नहर के किनारे इन्हीं लाइनों के नीचे श्रवण सिंह पुत्र नत्थूराम के खेतों में भूसा जल गया। किसानों ने बताया कि बिजली विभाग को सूचना देकर तार कसने बिजली कट करने की गुहार की लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। वहीं सकताखेड़ा में जोहड़ के नजदीक पराली में आग लग गई जिसे नगर परिषद के फायरमैन नंदराम राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर काबू किया जबकि गांव सुखेराखेडा़ में किसान दर्शन सिंह के खेतों में गेंहू के अवशेष में भी आग लग गई। जिसे फायर ब्रिगेड ने काबू किया।

Friday, 24 April 2015

गोल चौक पर समय को लेकर चालकों में मारपीट

 रोडवेज बस के शीशे तोड़े, चालक घायल 

गोलचौक पर बस के ठहराव को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद रोडवेज निजी बस चालकों मेें हाथापाई हो गई। इससे नाराज बस चालक परिचालक ने स्टैंड इंचार्ज के मार्फत शहर पुलिस को शिकायत की। सब डिपो की रोडवेज बस के चालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बस बठिंडा से दिल्ली रूट पर वाया डबवाली होकर चलती है। तय समय दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर वे बस स्टैंड पहुंचे और ठहराव के बाद गोल चौक पर पहुंचे। वहां सिरसा को जाने वाली निजी बस खड़ी थी, जबकि उस बस का रवाना समय 2 बजकर 18 मिनट का है।  रोडवेज बस चालक ने बताया कि जब उसने बस गोल चौक पर लगाई तो निजी बस चालक ने उसे बस वापस ले जाने को कहा। इसके बाद निजी बस चालक परिचालक ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। रोडवेज चालक सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि निजी बस चालक ने लोहे की राॅड निकालकर उन पर हमला किया। वे तो बच गए लेकिन रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिये। बस ताेड़ने पर उन्होंने निजी बस चालक परिचालक को रोका तो उन्हें पीटने पर उतारू हो गए। रोडवेज चालक सुरेंद्र को पैर पर चोटें लगी। इस पर रोडवेज कर्मचारी निजी बस ऑपरेटर मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिसको शिकायत दी
रोडवेजनिजी बसें रूट पर निकली और दोनों पक्ष बस स्टैंड में पहुंच गए। जहां फिर विवाद बढ़ गया। इस पर राेडवेज कर्मचारियों ने एकत्रित होकर शहर पुलिस को निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ शिकायत की। वहीं निजी बस संचालक ने भी आरटीए की ओर से तय टाइम टेबल के अनुसार बस चलाने के बावजूद रोडवेज कर्मियों के धक्का करने और बस रोकने के आरोप में कार्रवाई की मांग की पुलिस को शिकायत दी। उल्लेखनीय है कि सिरसा रूट पर निजी बसें पहली बार चली है। पिछले सप्ताह शुरू हुई बसों से रोडवेज कर्मियों में पहले ही रोष है। जो घटना के बाद ओर बढ़ गया।
अधिकारियोंको दी सूचना
बसस्टैंड इंचार्ज सीता राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निजी बसों के रूट शुरू किए थे। परंतु निजी बस चालक अपनी मनमानी पर उतर आए जिसके कारण रोडवेज कर्मियों के साथ यात्रियों को भी परेशानी हाे रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। ऐसी धक्काशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रोडवेजकर्मियों से हमले का डर, नहीं चलाएंगे बस
इसबारे में निजी क्लासिक बस ऑपरेटर सुभाष नरूला ने बताया कि गोल चौक पर रोडवेज का पहुंचने का समय 6 मिनट बाकी था जबकि रोडवेज हमारे समय 2 बजकर 18 मिनट से भी एक मिनट पहले पहुंच गई। निजी बस चालक परिचालक ने निजी टाइम के एक मिनट बकाया होने पर भी रोडवेज बस धक्का करते हुए आगे लगाए जाने का विरोध किया था। जिससे रोडवेज कर्मियों ने सरकारी दम पर धमकियां दी है। बाद में हमने निजी बस चला दी लेकिन रास्ते में पता चला कि सिरसा डिपो में कर्मियों ने बस पर हमला करने की तैयारी कर रखी है। जिससे हमने बस सिरसा बस स्टैंड से पहले ही रोक दी है। शनिवार काे सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हमारा टाइम है लेकिन रोडवेज कर्मियों से सुरक्षा तय नहीं होने तक हम बस नहीं चलाएंगे। इसके लिए पुलिस को शिकायत दी गई और आरटीए से मिलकर न्याय की गुहार करेंगे।

Thursday, 23 April 2015

कीर्तन की है रात मइया आज थाने आणाे है...

 बिज्जूवाली गांव में रघुनाथ मंदिर में जागरण में गूंजे माता के जयकारे भजन 

हलचल न्यूज। डबवाली गांव बिज्जूवाली में बुधवार रात को रघुनाथ मंदिर के पास शेरांवाली माता के जागरण हुआ। इसमें फतेहाबाद से आई भजन मंडली ने प्रस्तुति दी। रात को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना पधारो गजानंद जी महाराज भजन से हुई।
बाद में कलाकारों ने चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है, मां तुझे तेरा भक्त पुकारे, माता रानी तेरी महिमा, जय मां शेरांवाली मां जोतां वाली, मां अंबे मां जगदंबे, मां तू ही मेरा सहारा, कीर्तन की है रात मइया आज थानै आणो हैं सहित अनेक भजन गाए।
इसमें राजू एंड पार्टी फतेहाबाद के कलाकारों ने किया जबकि श्रद्धालुओं के समक्ष फतेहाबाद के ही रविशंकर आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मां शेरांवाली, शिवशंकर भगवान, श्रीराम-लक्ष्मण, श्रीहनुमान जी सहित अनेक देवताओं के संदेशों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने भी मां के जयकारों के साथ भजन गायकों का साथ दिया। इस बीच भक्तों ने माता की चौकी पर शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। प्रात: चार बजे माता रानी की कथा आयोजित हुई, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण हुआ और विधिवत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर पंडित अर्जुनदास, यशपाल, भूपेंद्र शर्मा, भारतभूषण, विनोद, उपेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेंद्र अन्य मौजूद थे।