Friday, 24 April 2015

गोल चौक पर समय को लेकर चालकों में मारपीट

 रोडवेज बस के शीशे तोड़े, चालक घायल 

गोलचौक पर बस के ठहराव को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद रोडवेज निजी बस चालकों मेें हाथापाई हो गई। इससे नाराज बस चालक परिचालक ने स्टैंड इंचार्ज के मार्फत शहर पुलिस को शिकायत की। सब डिपो की रोडवेज बस के चालक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बस बठिंडा से दिल्ली रूट पर वाया डबवाली होकर चलती है। तय समय दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर वे बस स्टैंड पहुंचे और ठहराव के बाद गोल चौक पर पहुंचे। वहां सिरसा को जाने वाली निजी बस खड़ी थी, जबकि उस बस का रवाना समय 2 बजकर 18 मिनट का है।  रोडवेज बस चालक ने बताया कि जब उसने बस गोल चौक पर लगाई तो निजी बस चालक ने उसे बस वापस ले जाने को कहा। इसके बाद निजी बस चालक परिचालक ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की। रोडवेज चालक सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि निजी बस चालक ने लोहे की राॅड निकालकर उन पर हमला किया। वे तो बच गए लेकिन रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिये। बस ताेड़ने पर उन्होंने निजी बस चालक परिचालक को रोका तो उन्हें पीटने पर उतारू हो गए। रोडवेज चालक सुरेंद्र को पैर पर चोटें लगी। इस पर रोडवेज कर्मचारी निजी बस ऑपरेटर मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिसको शिकायत दी
रोडवेजनिजी बसें रूट पर निकली और दोनों पक्ष बस स्टैंड में पहुंच गए। जहां फिर विवाद बढ़ गया। इस पर राेडवेज कर्मचारियों ने एकत्रित होकर शहर पुलिस को निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ शिकायत की। वहीं निजी बस संचालक ने भी आरटीए की ओर से तय टाइम टेबल के अनुसार बस चलाने के बावजूद रोडवेज कर्मियों के धक्का करने और बस रोकने के आरोप में कार्रवाई की मांग की पुलिस को शिकायत दी। उल्लेखनीय है कि सिरसा रूट पर निजी बसें पहली बार चली है। पिछले सप्ताह शुरू हुई बसों से रोडवेज कर्मियों में पहले ही रोष है। जो घटना के बाद ओर बढ़ गया।
अधिकारियोंको दी सूचना
बसस्टैंड इंचार्ज सीता राम ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निजी बसों के रूट शुरू किए थे। परंतु निजी बस चालक अपनी मनमानी पर उतर आए जिसके कारण रोडवेज कर्मियों के साथ यात्रियों को भी परेशानी हाे रही है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। ऐसी धक्काशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रोडवेजकर्मियों से हमले का डर, नहीं चलाएंगे बस
इसबारे में निजी क्लासिक बस ऑपरेटर सुभाष नरूला ने बताया कि गोल चौक पर रोडवेज का पहुंचने का समय 6 मिनट बाकी था जबकि रोडवेज हमारे समय 2 बजकर 18 मिनट से भी एक मिनट पहले पहुंच गई। निजी बस चालक परिचालक ने निजी टाइम के एक मिनट बकाया होने पर भी रोडवेज बस धक्का करते हुए आगे लगाए जाने का विरोध किया था। जिससे रोडवेज कर्मियों ने सरकारी दम पर धमकियां दी है। बाद में हमने निजी बस चला दी लेकिन रास्ते में पता चला कि सिरसा डिपो में कर्मियों ने बस पर हमला करने की तैयारी कर रखी है। जिससे हमने बस सिरसा बस स्टैंड से पहले ही रोक दी है। शनिवार काे सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हमारा टाइम है लेकिन रोडवेज कर्मियों से सुरक्षा तय नहीं होने तक हम बस नहीं चलाएंगे। इसके लिए पुलिस को शिकायत दी गई और आरटीए से मिलकर न्याय की गुहार करेंगे।

Thursday, 23 April 2015

कीर्तन की है रात मइया आज थाने आणाे है...

 बिज्जूवाली गांव में रघुनाथ मंदिर में जागरण में गूंजे माता के जयकारे भजन 

हलचल न्यूज। डबवाली गांव बिज्जूवाली में बुधवार रात को रघुनाथ मंदिर के पास शेरांवाली माता के जागरण हुआ। इसमें फतेहाबाद से आई भजन मंडली ने प्रस्तुति दी। रात को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ जागरण का शुभारंभ गणेश वंदना पधारो गजानंद जी महाराज भजन से हुई।
बाद में कलाकारों ने चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है, मां तुझे तेरा भक्त पुकारे, माता रानी तेरी महिमा, जय मां शेरांवाली मां जोतां वाली, मां अंबे मां जगदंबे, मां तू ही मेरा सहारा, कीर्तन की है रात मइया आज थानै आणो हैं सहित अनेक भजन गाए।
इसमें राजू एंड पार्टी फतेहाबाद के कलाकारों ने किया जबकि श्रद्धालुओं के समक्ष फतेहाबाद के ही रविशंकर आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने मां शेरांवाली, शिवशंकर भगवान, श्रीराम-लक्ष्मण, श्रीहनुमान जी सहित अनेक देवताओं के संदेशों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने भी मां के जयकारों के साथ भजन गायकों का साथ दिया। इस बीच भक्तों ने माता की चौकी पर शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। प्रात: चार बजे माता रानी की कथा आयोजित हुई, जिसके उपरांत प्रसाद वितरण हुआ और विधिवत कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर पंडित अर्जुनदास, यशपाल, भूपेंद्र शर्मा, भारतभूषण, विनोद, उपेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेंद्र अन्य मौजूद थे।

चौटाला में हादसे में एक की मौत, एक गंभीर 

बारात से लौट रहे थे गांव 12 केएसडी रासुवाला, तेजरफ्तार बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई   

 नेशनलहाईवे नंबर 54 पर गांव चौटाला में टैक्स बैरियर के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलरो ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर है। मृतक की पहचान राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला में गांव शेखसर निवासी 27 वर्षीय विजयपाल बिश्नोई पुत्र चिरंजीलाल के तौर पर हुई है। घायल रमेश कुमार पुत्र हंसराज बिश्नोई निवासी किशनपुरा उतराधा को श्रीगंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 मृतक के ममेरे भाई राकेश कुमार पुत्र शिवराज निवासी किशनपुरा उतराधा, सादुलशहर ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी गांव 12 केएसडी रासुवाला में लड़के की शादी थी। जिसकी बारात में वह अपने ममेरे भाई राकेश के साथ मारूति कार में सवार होकर चल रहे थे जबकि उसके चचेरे भाई रमेश अपनी बोलेरो में फुफेरे विजयपाल के साथ चल रहे थी। वे रात को गांव दानेवाला रामपुरा से वाया चौटाला होकर लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी के सामने से संगरिया की ओर से ट्रैक्टर लेकर रहे चालक ने अचानक गलत साइड गांव की ओर मोड़ दिया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और कट मारने के बावजूद ट्रैक्टर से जा टकराई। साथ ही आगे हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर तौर पर घायल हो गए और वे कार में पीछे चल रहे थे जिससे तुरंत घटना का पता चलने पर उन्होंने दोनों को संगरिया के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विजयपाल को मृतक घोषित कर दिया और गंभीरावस्था में रमेश कुमार को रेफर कर दिया।
ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज
चौटालाचौकी पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश हवलदार कुलदीप ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसके चालक मालिक का अभी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संगरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद विजयपाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। देर रात को हुई घटना की जानकारी मिलने से गुरुवार को शादी समारोह का माहौल गम में बदल गया।

राजकीय स्कूलों में नहीं पीने का पानी 

अबूबशहर के सरकारी स्कूल में 1800 छात्रों को पानी नहीं मिलने पर अभिभावकों में रोष 

 हलचल न्यूज। डबवाली गांव अबूबशहर के राजकीय कन्या स्कूल में बच्चों को पानी पिलातेे परिज    

जनस्वास्थ्य विभाग को भेजेंगे पत्र

प्रिंसिपलहंसराज बिश्नोई ने बताया कि सभी स्कूलों में कैनाल बेस्ड वाटर सप्लाई के लिए कनेक्शन है लेकिन पानी का प्रेशर कम होने दिन में बिजली कट होने से पानी उपलब्धता पूरी नहीं है। इसके लिए विकल्प के तौर पर अर्थ वाटर यूज किया जा रहा है। गर्मियों के साथ अब समस्या बढ़ रही है जिसके समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई को पत्र भेजकर समाधान की मांग की जाएगी।

गांव अबूबशहर के राजकीय स्कूलों में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो रही। विद्यार्थियों को गर्मी में पानी नहीं मिलने से अभिभावकों में रोष है। गांव में जलघर से मात्र 200 मीटर दूर स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजकीय प्राथमिक स्कूल, राजकीय कन्या हाई स्कूल राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूलों में पेयजल सप्लाई लंबे समय से बंद है। इससे चारों स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 1800 से अधिक बच्चों को रोजाना पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा। हालांकि स्कूलों में अर्थ वॉटर हैंड पंप लगाए हुए हैं लेकिन उनका पानी सोरायुक्त होने के साथ पर्याप्त भी नहीं है। जिससे गर्मी बढ़ने के साथ बच्चों को प्यास बुझाने के लिए कतारों में लगना पड़ रहा है। राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में सबसे गंभीर स्थिति है जहां दोपहर में बच्चियां पानी के लिए हैंडपंप पर हुजूम की तरह जमा रहती हैं। अभिभावक अमरलाल, प्रदीप कुमार, मनोज, रमेश अन्य ने बताया कि स्कूल स्टाप पंचायत को गांव में जलघर होने के बावजूद स्कूलों में पेयजल नहीं पहुंचने की समस्या का समाधान कराना चाहिए। इसके लिए अभिभावकों की ओर से सहयोग किया जाएगा।

Wednesday, 22 April 2015


110 एकड़ गेंहू की फसल जल कर राख, किसानो ने की मुआवजे की  मांग
पहले मौसम की बेरुखी ने तोड़ी कमर, अब आग का कहर, मुसीबत में किसान
डबवाली हलचल  ----
 गांव राजपुरा माजरा के पास खेतों में लर्गी अचाना आग में 110 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इससे संबंधित किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हो गया । वहीँ  खेतों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया लेकिन किसानो के मुताबिक किसी राहगीर की ओर सडक किनारे खड़े होकर बीडी पीकर उसे गेंहू के खेत में गिरा दिए जाने से आग की चिंगारी पैदा हुई और जल्द ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया
वहीँ आग का पता उस समय चला जब आस पास किसान खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। किसानों को शुरूआत में गेहूं की फसल में धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते लगभग एक एकड़ की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
वहीँ आग पर काबू पाने के लिए पांच गाँव के किसानो ने मिलकर मुश्किल से 3 घंटो में काबू पाया
 जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक उनके खेत में करीब एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर बिलकुल राख हो चुकी थी।किसानों का कहना है कि इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।
ऐसे में निराश किसानो ने सरकार से जल्द उचित मुआवजा दिए जाने की बात कही
बारूद से भरा सेना का वाहन स्कुल में घुसा, बड़ा हादसा टला, 3 घायल 
डबवाली हलचल
चौटाला रोड हाईवे पर स्तिथ  गाँव अबूबशहर के  सरकारी स्कूल में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब सेना का बारूद से भरा एक वाहन तकनीकी खराबी के कारन असंतुलित होकर एक स्विफ्ट गाड़ी से टकराता हुआ हाईवे पर स्तिथ सरकारी स्कूल में घुस गया और वहीँ मौके पर कुछ लोगो की समझ से स्कूली बच्चे मुश्किल से ट्रक के आगे से भाग गए और ट्रक अनियंत्रित होकर मिड डे मील के कमरे में टकरा कर रुक गया और गनीमत यह रही की वाहन को आग नहीं लगी वरना बारूद और सेना के गोलो से भरा ट्रक भंयकर आग का रूप धारण कर लेता  जिससे कोई भी बड़ा हादसा जन्म ले सकता था
वहीँ घटना में 4 लोगो घायल भी हुए जिन्हें डबवाली के समान्य अस्पताल में भारती करवाया गया

Tuesday, 14 April 2015


 डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 125 वी जयंती पर समारोह आयोजित
हलचल न्यूज।डबवाली-----   


गाँव अहमदपुर दारेवाला की  अनुसूचित जाति चौपाल में मंगलवार को समाजसेवी क्लब डॉ भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा भारतीय सविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 125वी जयंती पर क्लब सदस्यों व् ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से समारोह आयिजित किया गया,   क्लब सदयों द्वारा भीम राव आंबेडकर की 125वी जयंती धूम धाम से मनाई गयी
 इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह का शुभारंभ  सुरेश टेलर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आंबेडकर संविधान का निर्माण करके देश को प्रगति के रास्ते पर डाल दिया। उन्होंने समाज का पथ प्रदर्शन करके लोगों में एक नए उत्साह का संचार किया। हमें उनके  द्वारा दिखाएं गए पथ का अनुसरण करना चाहिए। क्लब उप प्रधान चरणजीत मेहरडा, रिछपाल, कैशियर जगदीप घोयल, क्लब सचिव रामचंद्र नोखवाल ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।  कार्यक्रम के अंत में क्लब प्रधान गुरविंद्र पन्नू ने सभी का आभार जताया और क्लब के आगमी कार्यक्रमों का विवरण भी प्रस्तुत किया
इस अवसर पर क्लब उपप्रधान चरणजीत मेहरडा, कैशियर जगदीप घोयल, राजेन्द्र जोगपाल, सचिव रामचंद्र नोखवाल, पूर्व सचिव ओमप्रकश जोगपाल, सुरेश टेलर, मास्टर रिछपाल जी, सुरेन्द्र कुमार, हेमराज, सीता राम, संदीप कुमार, बुध राम पंच, जगदीश घोयल सहित अन्य युवा साथी एवं ग्रामीण मौजूद थे