Saturday, 7 March 2015

अतरराष्ट्रीय महिला दिवस ।महिलाओ की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार, आज भी महफूज नहीं महिलाए----वीमेनडे स्पेशल 
महिला दिवस पर ले प्रण - जागरूक होना भी जरुरी--डॉ0 उषा भट्टी       
मंडी डबवाली ----

भारत में नारी को प्रथम स्थान दिया जाता है । यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है |इसी दिन महिलाओ को उनके ऊचें रुतबे के लिए सम्मानित किया जाता है
महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला भागीदारी आदि विषयों की सार्थकता तभी है जब देश और दुनिया की महिलाएं जाग्रत हो जाएं। केवल महिला ही एक एसी देवी है जो जिन्दगी के हर मोड़ पर बेटी, बहन, मां, दादी के रूप में नारी चार पीढिय़ों का पालन करती है। केवल कानून बना देने से ही समाज या महिलाओं का भला नहीं हो सकता है। इसके लिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जब हमने अलग अलग वर्ग की महिलाओ से बात चीत की तो उन्होंने अपने मत पेश किये 
वहीँ सच तो यह भी है की परिवार में महिला की सहभागिता होने से समाज का विकास होता है। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है।साथ ही हर माता-पिता अपनी बेटियों को पढ़ाएं। बेटियों को समाज में पढ़ा लिखाकर उच्च शिक्षा प्रदान कराए। जब बेटियां उच्च पदों पर आसीन होगी तो हमारे गांव, क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। महिलाओं के बिना योगदान के विकास संभव नहीं है। महिलाएं हमारे समाज का अभिन्न अंग है। 
आज हर वर्ग पर महिलाओ की सदस्यता देखी जा सकती है समाज में उपजी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समस्याओं का निराकरण महिलाओं की साझेदारी के बिना नहीं पाया जा सकता ।  जब हमने इस मुद्दे को लेकर पुरे शहर में अलग लग जगहों पर जाकर महिलाओ, छात्रओं से बात की तो तमाम सवाल निकल कर सामने आये ------उन्होंने कहा कि आजादी  बाद भी महिलाएँ सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक रूप से पिछड़ी हुई हैं। महिलाओं पर हिंसा बढ़ रही है। यह हिंसाघरेलू हिंसा,काम के स्थान पर यौन हिंसा, बलात्कार,दहेज हत्या,कन्या भ्रूण हत्या,इज्जत के नाम पर हत्याएं व्याप्त है। सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने व महिलाओं को रोजगार उपलध करवाने की मांगकी गई।

आपको बता दे की भारत में भी महिला दिवस व्यापक रूप से मनाया जाने लगा है। पूरे देश में इस दिन महिलाओं को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है और समारोह आयोजित किए जाते हैं। वैसे अगर बात की जाये तो हर वर्ष हर महिला दिवस पर महिलाओं के लिए काम कर रहे कई संस्थानों द्वारा जगह-जगह महिलाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समाज, राजनीति, संगीत, फिल्म, साहित्य, शिक्षा क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। कई संस्थाओं द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
भारत में एक महिला को शिक्षा का, वोट देने का अधिकार और मौलिक अधिकार प्राप्त है। धीरे धीरे परिस्थितियाँ बदल रही हैं। भारत में आज महिला आर्मी, एयर फोर्स, पुलिस, आईटी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा जैसे क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। माता-पिता अब बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं समझते हैं। लेकिन यह सोच समाज के कुछ ही वर्ग तक सीमित है।

सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आज़ादी मिलेगी, जहाँ उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहाँ उन्हें दहेज के लालच में जिन्दा नहीं जलाया जाएगा, जहाँ कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी
फिलहाल सभी पहुलओं पर एक नजर रखने के बाद  सवाल यही उठता है कि इस दिवस को सही मायनों में मनाने का फायदा तभी होगा जब महिलाए महफूज होगी, सरकारे समय के साथ महिलाओ की सुरक्षा के प्रति ठोस कानून बनाए और गंभीरता से ले,  समाज के हर महत्वपूर्ण फैसलों में महिलाओ के नज़रिए को महत्वपूर्ण तभी समझ सकते है जब उन्हें भी पुरूष के समान एक इंसान समझा जाएगा। जहाँ वह सिर उठा कर अपने महिला होने पर गर्व करे, न कि पश्चाताप कि काश मैं एक लड़का होती।

Thursday, 5 March 2015


जिला में पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ पहल अभियान

8814056100 पर करें नशो बेचने व गिरोह की शिकायत, पुलिस अधीक्षक स्वयं करेंगे हैल्पलाइन की मॉनिटरिंग, डबवाली में एनजीओ व मेडिकल संचालकों की ली बैठक
डबवाली।
 जिला पुलिस कप्तान अश्विन शैणवी ने आज शहर के बठिंडा रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में शहर के सभी एनजीओ प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें जिला में नशाखोरी के खिलाफ जोरदार अभियान की शुरुआत करते हुए हैल्पलाइन नंबर जारी किया।
    जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में नशा मुक्त समाज बनाने व नशा बेचने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई करने के लिए आज डबवाली से पहल की जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर हैल्पलाइन 88140-56100 नंबर जारी किया। जिस पर कोई भी व्यक्ति कभी भी सीधे फोन व एसएमएस तथा वटसअप कर शिकायत और खुफिया सूचना दे सकता है। जिसकी वे खुद मॉनिटरिंग करेंगे और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डबवाली के लोग नशे के खिलाफ अंकुश चाहते हैं और इस बुराई को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने इस अवसर पर युवाओं से आहवान किया कि वे जिला पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने गांवों में युवा क्लबों के तहत सभी को नशामुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला में नशे से प्रभावित गांवों में वे खुद और अन्य पुलिस अधिकारी समय समय पर जाकर लोगों को नशे से दूर रहकर नशामुक्त समाज बनाने की अपील करेंगे। इस अवसर पर शहर डबवाली के विभिन्न एनजीओ संगठन के प्रतिनिधियों व गणमान्यजनों ने पुलिस प्रशासन को पूरे सहयोग का विश्वास दिलाया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शहर डबवाली थाने मेें मंडी डबवाली के सभी मेडिकल स्टाेरों व कैमिस्टों की बैठक ली तथा उन्हें जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी केमिस्टों से कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी स्तर पर नशीली प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई व खरीद बेच नहीं करें। इसके लिए पुलिस विभाग भी मुखबिरों को जाल फैलाकर गंभीरता से नजर रखे हुए है। जांच में किसी मेडिकल स्टोर संचालक की संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ तुंरत व कड़ाई से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रदद करने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक से कहा कि वे अपने शहर और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करे। पुलिस अधीक्षक अश्विनी शैणवी ने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों तथा अन्य नशीली दवाई बेचने वालों के विरुदध जिला पुलिस द्वारा जोरदार अभियान चलाया जाएगा, जो लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो वो बेखौफ होकर अविलंब पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे लोगों के विरुदध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके
स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल में उड़ा गुलाल
डबवाली -----
आज स्वामी विवेकानंद सीनियर सैकेंडरी स्कूल गोरीवाला में होली पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर सभी शिक्षको व छात्र-छात्राओं को शपथ दिलवाई गई कि वे होली के पावन पर्व को सूखें रंग से तिलक लगाकर मनाएगे | हम पानी को व्यर्थ नहीं बहाएगे | बच्चों ने विश्वास दिलाया कि हम इस संदेश के माध्यम से अपने आस-पढ़ोस के लोगों को भी जागरूक करेगें | इस मौके पर स्कूल के प्रबन्धक एस.एस.सुथार ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस त्यौहार को आपसी भाई-चारे व प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए | ऐसे किसी भी प्रकार के रंगों से बचना चाहिए जिससे कि हमारे शरीर की त्वचा को नुकसान पहुंचे |
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसीपल बी.एल.डोडा, सचिव प्रशांत बेरड़,वाईस प्रिंसीपल विनोद शर्मा, मनोज सुथार,सरोज बेरड़, समेस्ता सुथार और सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे |
 

Monday, 2 March 2015


आज सीबीएसई साइंस 10वीं की होगी परीक्षा

हलचल न्यूज। डबवाली चौटाला रोड हाइवे स्थित चिल्ड्रन मेमोरियल डीएवी
 परीक्षा देते सीबीएसई बोर्ड में 12वीं कक्षा के छात्र।
स्कूल में सोमवार को सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन 12वीं के विद्यार्थियों का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। इसके लिए तैयारी के साथ विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचे और अच्छा पेपर होने से डेढ़ बजे परीक्षा पूरी होने पर खिलखिलाते हुए केंद्र से बाहर निकले। केंद्र पर आज 10वीं की परीक्षाएं साइंस विषय के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद कल से
भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होंगी।
सोमवार को सीएमडीएपी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में शहर आसपास के पंजाब क्षेत्र के मेजबान सीएम डीएवी, एचपीएस स्कूल शेरगढ़, बाल मंदिर किलियांवाली, ईस्टवुड किलियांवाली, शहीद अशोक वढेरा सरस्वती स्कूल डबवाली जवाहर नवोदय स्कूल गांव वडिंगखेड़ा, दशमेश अकेडमी भागू के स्कूलों से विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सेंटर सुपरिटेडेंट विनोद कुमार ने बताया कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 2 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। जिसमें इलेक्टिव सेंटर सिस्टम होने से बोर्ड आधारित परीक्षा के लिए एचपीएस शेरगढ़, शहीद अशोक वढेरा सरस्वती स्कूल, सतलुज स्कूल डबवाली ईस्टवुड स्कूल के कुल 253 विद्यार्थी ही पहुचेंगे। इसके बाद कल बुधवार को 12वीं कक्षा के बिजनेस स्टडी विषय की परीक्षा होगी।
सीएम डीएवी स्कूल में 253 विद्यार्थी देंगे परीक्षा                                                                                  बच्चेबोले सिंपल था इंग्लिश का पेपर परीक्षा केंद्र पर सुबह पूरी तैयारी के साथ पहुंचे परीक्षार्थी डेढ़ बजे इंग्लिश का पेपर पूरा होने को बाद खुशी में बाहर निकले। परीक्षार्थियों डिंपल, संदीप, रंजन, आकाश, कविता, सुमन पिंकी ने बताया कि सुबह इंग्लिश पेपर को लेकर थाेड़ी टेंशन थी लेकिन पेपर इतना टफ नहीं था। इससे अच्छा पेपर होने की सभी को खुशी है।

रिक्शा बंद, चालक

शहरवासी परेशान चार्जिंग स्टैंड के आगे पानी भर जाने से नहीं निकल पा रहे बाहर

 


हलचल न्यूज।| डबवाली शहरमें बारिश होने के बाद बाजारों में हुए जलभराव से आमजन को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहर में चल रहे ई-रिक्शा के चार्जिंग स्टैंड के आगे दो फीट तक जलभराव होने से दो दिन से रिक्शा बाहर नहीं निकल रहे हैं।
रिक्शा बंद होने से शहरवासियों बस स्टैंड से चौटाला रोड पर सरकारी कार्यालयों में पहुंचने वालों को नुकसान का सामना करना पड़ा। रिक्शा चालक सुखविंद्र सिंह, सुभाष, कुलवंत सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी जमा हो चुका है जिसमें से वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल है वहीं इलेक्ट्रिकल होने से उनके रिक्शा भी पानी में नहीं चल पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार को बारिश बंद हो गई लेकिन चार्जिंग स्टैंड के आगे गली में दो फीट तक पानी भरा होने से कोई रिक्शा बाहर नहीं निकल पाया।
आगंतुकों को हुई परेशानी
आंगतुकरमेश कुमार, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें कोर्ट में जाना था लेकिन बस स्टैंड से अक्सर मिलने वाले ई-रिक्शा साेमवार को उपलब्ध नहीं होने से परेशानी उठानी पड़ी।
इलेक्ट्रिक फाल्ट का भी डर
^ई-रिक्शामें बैटरी लगे होने के साथ उपकरण लगे होने से बारिश के बाद कीचड़ और पानी लगने से फाल्ट का डर रहता है। इससे इस दौरान रिक्शा को नहीं चलाना चाहिए। रिक्शा स्टैंड के आगे गली में पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग कार्य कर रहा है। मंगलवार को रिक्शा शुरू कर दिए जाएंगे। जयवीरडूडी, एमई,नगर परिषद

Sunday, 1 March 2015

शहर में हो जाएगी अब किल्लत ख़त्म, मिलेगा पूरा नहरी पानी


   डबवाली

इनगर्मियों में शहर वालों को भरपूर नहरी पीने का पानी मिलेगा। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने मांगेआना के पास से गांव डबवाली जलघर तक बड़ी पाइप लाइप लाइन डालने का काम तेजी से शुरू किया जा रहा है। यहां से शहर की अधिकतर आबादी को पानी सप्लाई किया जाता है।
गांव डबवाली के जलघर से शहर के अधिकतर क्षेत्रों को पानी मिलता है। फिलहाल कैनाल बेस्ड रॉ वाटर की आपूर्ति की कमी के कारण अधिकतर इलाकों में नहरी के साथ टयूबवेल का पानी मिक्स कर सप्लाई किया जाता है। इससे जनस्वास्थ्य विभाग ने इस साल गर्मियों में नहरी पानी की पेयजल सप्लाई बढ़ाने के लिए गांव डबवाली के जलघर की बढ़ी क्षमता के अनुसार नहरी पानी लाने के लिए मांगेआना के पास नहर से जलघर तक बड़ी पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है।
विभाग की ओर से प्रोजेक्ट पर एक करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिससे गांव डबवाली शहर की करीब 35 हजार आबादी क्षेत्र को लाभ होगा।
अब मिक्स करके दिया जाता है पानी
जलघरमें अभी तीन टैंक रॉ वॉटर के लिए बने हैं। जिनमें पाइप लाइन डालने के बाद नहरी पानी का कनेक्शन बड़ा कर दिए जाने से स्टोरेज ज्यादा कम समय में होगी। इससे शहर में अब हो रहे प्रति व्यक्ति 120 लीटर पानी सप्लाई को 155 लीटर प्रति व्यक्ति कर दिया जाएगा। जिसके लिए मौजूदा 3500 लीटर पर मिनट सप्लाई मोटरों की जगह दोगुनी क्षमता की मोटरें अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके बाद अब सप्लाई हो रहे पानी में करीब 20 प्रतिशत तक मिश्रित किया जा रहा टयूबवेल का पानी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और प्रति व्यक्ति 155 लीटर प्रति दिन क्लोरीन युक्त स्वच्छ नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
मोटरों की क्षमता भी बढ़ेगी
जलघरमें अभी तीन टैंक रॉ वॉटर के लिए बने हैं। जिनमें पाइप लाइन डालने के बाद नहरी पानी का कनेक्शन बड़ा कर दिए जाने से स्टोरेज ज्यादा कम समय में होगी। इससे शहर में अब हो रहे प्रति व्यक्ति 120 लीटर पानी सप्लाई को 155 लीटर प्रति व्यक्ति कर दिया जाएगा। जिसके लिए मौजूदा 3500 लीटर पर मिनट सप्लाई मोटरों की जगह दोगुनी क्षमता की मोटरें अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके बाद अब सप्लाई हो रहे पानी में करीब 20 प्रतिशत तक मिश्रित किया जा रहा टयूबवेल का पानी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और प्रति व्यक्ति 155 लीटर प्रति दिन क्लोरीन युक्त स्वच्छ नहरी पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
36 इंच मोटी डाली जा रही पाइप लाइन
माइनरनंबर 6 से जलघर तक करीब ढाई किलोमीटर लंबी 36 इंच मोटी पाइप डाली जा रही है। इसे स्थापित करने के लिए उसी स्थान का प्रयोग किया जा रहा है जहां पहले पानी सप्लाई के लिए खाल बना हुआ है। इससे नहर बंदी के दौरान ही काम चलाया जाता है और नहर में पानी आने पर उसी पाइपलाइन में पानी निकाला जाता है। अब तक जयवीर सिंह कॉन्ट्रेक्टर ने करीब एक किलोमीटर तक पाइप लाइन डाल दी है। ठेकेदार को इसके लिए जून तक का समय दिया गया है लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग शहरवासियों की सुविधा के लिए इसके गर्मियों के समय तक शुरू करने की कोशिश में लगा हुआ है।