Sunday, 29 March 2015

गांवों में बिजली कटों से लोग परेशान, फसली सीजन में 20 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग 

हलचल न्यूज। डबवाली                                उपमंडल के गांवों में गर्मी शुरू होते ही घंटों के बिजली कट लगने से समस्या हो गई है। शनिवार रात अधिकतर गांवों में 11 बजे से अलसुबह तक लाइट नहीं रही। वहीं रविवार को भी दिन में कट लगने से लोग परेशान रहे। गांव चौटाला निवासी प्रताप सिंह, अनूप कुमार, महेंद्र सिंह, रमेश, गांव अबूबशहर लोहगढ़ के सतीश कुमार तंवर, हेतराम, सुनील सचदेवा, गुरजीत सिंह ने बताया कि दिन में तो बिजली के कट घोषित हैं लेकिन रात को लाइट नहीं जाती थी।
उन्हाेंने बताया कि बिजलीघर में फोन कर किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रविवार को भी अलसुबह 4 बजे से 7 बजे तक लाइट रही लेकिन इसके बाद भी दोपहर तक कट लग गया। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं होने से बंद हो गए हैं।
उन्होंने बताया कि गर्मियों में दिन और रात के समय ज्यादा समय बिजली उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गर्मियाें के साथ रबी सीजन शुरू होने से दिन में ज्यादा समय लाइट दी जाए ताकि गर्मी से आमजन का पंखे आदि चलाने से बचाव हो सके वहीं दुकानदार भी अपना रोजगार चला सके। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई पूरी रात दी जाए और दिन में सुबह 5 से 7 बजे तक और दिन चढ़ने के बाद 9 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार दी जानी चाहिए। इसके बाद शाम हो रोजाना की तरह 5 बजे बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए। 

पंजाब की फत्ता मलूका ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

 गांव मसीतां में फुटबॉल खेल मेला संपन्न  

HALCHALNews---


गांव मसीतां के खेल स्टेडियम मेें संत किशन सिंह जी स्पोर्टस क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पंजाब की फत्ता मलूका टीम ने जीती। प्रतियोगिता में हरिपुरा टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पंजाब की फत्ता मलूका टीम ने हरिपुरा की टीम को 2-0 के अंतर से पराजित करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के दौरान फत्ता मलूका टीम ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब हासिल किया है। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में फत्ता मलूका ने तामकोट टीम को पराजित किया था जबकि पहले सेमीफाइनल में मेजबान मसीतां की टीम को रानियां खंड की हरिपुरा टीम ने मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले रविवार को सुबह से दूसरे दौर के मुकाबले हुए और दर्जनभर टीमों ने अपने मैच खेलकर प्रतिभा दिखाई। क्लब सदस्य ग्राम सचिव बलकरण सिंह जसप्रीत सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से लगातार खेल प्रतियोगिताओं जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनसहयोग से विजेताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों समाजसेवा के कार्यों में शामिल होना चाहिए। इस मौके पर जसप्रीत सिंह, देवजीत, पिंटू सिंह, गुरप्यार सिंह, राजन पीटीआई, सोहन सिंह, घुका सिंह, चमकौर सिंह अन्य मौजूद थे।

 

Tuesday, 24 March 2015

सरकारी स्कूल के सामने नहीं दिख रहा सफाई अभियान का असर 

डबवाली | नगरपरिषद रोड के पास स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के बाहर डस्टबिन की सुविधा होने के कारण रोड पर कचरा पसरा रहता है। जिसके कारण अवारा पशु बिचरने के कारण स्कूली बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पडता है। वहीं कभी भी दुर्घटना की स्थिति पैदा हो सकती है। 

 

पेड़ से टकराई पिकअप, तीन गंभीर

अबूबशहर गांव में हुई घटना, हाईवे पर दुर्घटनाओं में करीब छह लोग घायल     

 
चौटाला हाईवे पर गांव अबूबशहर में रामबाग के सामने मंगलवार अलसुबह पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सहित उसमें सवार तीन लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है।  दुर्घटना में घायलों की पहचान राजस्थान के गांव रंगमहल निवासी 35 वर्षीय नवीअलाम पुत्र रफी, 20

 

 डबवाली। गांव अबूबशहर के पास दुर्घटना्ग्रस्त पिकअप गुजरते वाहन।

 वर्षीय कुलदीप पुत्र मनीराम, 15 वर्षीय सेवोखान पुत्र अकतर अली के तौर पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप को सुबह के सामने से लाइट लगने और हैवी वाहन के साइड नहीं देने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान पिकअप की स्पीड होने से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पीछे लोड की गई सब्जियां भी आसपास बिखर गई। जिससे राहगीरों ने घायलों को एबुलेंस के सहारे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की हालत गंभीर होने के कारण तीनों को सिरसा रेफर कर दिया।




Sunday, 22 March 2015

वार्ड 14 में एक सप्ताह से नहीं उठाया कचरा 

लोग बोले-पहले ही सीवर ओवरफ्लो, कूड़ा उठवाने के लिए दे रहे हैं पैसे 

हलचल न्यूज। डबवाली--- शहर के वार्ड नंबर 14 की संतोषी माता मंदिर वाली गली में गत सप्ताह से कूड़ा उठाने वाले ऑटो आने से गलीवासियों ने नगर परिषद के प्रति रोष जताया। वहीं कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो से लोग पहले ही परेशान हैं।
गलीवासी फकीरचंद, जवाहर लाल, सुभाष, राज कुमार, सुनील कुमार, अजय सिंह, सीता, डिंपल, निर्मला देवी, सुनीता, सुमित्रा ने बताया कि स्वच्छ भारत, स्वच्छ हरियाणा के तहत पिछले सप्ताह शहर में सफाई अभियान चलाया। जिसमें गलीवासियों ने कूड़ा डस्टबिन में डालने का निर्णय लिया था और नगर परिषद की ओर से सप्ताह में दो बार आने वाले ऑटो में डाल दिया करते थे लेकिन पिछले सप्ताह से ऑटो नहीं रहा।
जिस कारण डस्टबिन कूड़े से भरने पर मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं और अस्वच्छता फैल रही है। उन्होंने बताया कि ऑटो वालों के नहीं आने पर उन्हें कूड़ा खाली प्लाटों में या गली में आने वाले रेहड़ी वाले को 30 से 40 रुपए देकर गिराना पड़ता है। जिसमें उन्हें सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही। गलीवासियों ने प्रशासन से मांग की कि गली में ऑटो के समय पर पहुंचे ताकि समय पर कूड़ादान खाली हों।

बिज्जूवाली में सड़क पर जलभराव 

कई गांवों को जोड़ती है सड़क, ग्रामीणों ने लगाया कार्रवाई नहीं करने का आरोप  

HALCHALNEWS---

गांव बिज्जूवाली में कालुआना रोड टूटी होने बारिश के बाद सड़क पर जलभराव से वाहन चालकाें यात्रियों को परेशानी हो रही है। लाेगों ने शनिवार काे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। रदर्शनकारी प्रभुदयाल ढाल, जोनी अनेजा, रमेश गोदारा, रामप्रताप बिरट, तुलसीराम, कृष्ण माकड़, सतीश मेहता, आत्मप्रकाश कालुराम ने कहा कि
सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से रोजाना राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बरसात के बाद यह सड़क तालाब बन चुकी है जिससे सड़क के बीचों-बीच गड्ढों से राहगीरों लोगों काे नुकसान हाे रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क टूट जाने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक ले कर जाने में भी भारी दिक्कतें झेलनी होगी। आरोप लगाया कि इसके लिए अनेक बार विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लिखित रूप में भी शिकायत की गई है लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

प्रबंधकरेंगे

सरपंचराजाराम बिरट ने बताया कि सड़क पुर्ननिर्माण में पंचायत की ओर से प्रस्ताव उच्चाधिकारियों संबंधित विभाग को भेजा है। विभाग की ओर से सड़क किनारे नाला बनाकर व्यवस्था करने की सूचना दी है। 
 

Monday, 16 March 2015

शूटिंगबाल में बिज्जूवाली ने अबूबशहर को हराया 

गांव अबूबशहर के शूटिंगबाल मैदान में शहीद-ए-आजम युवा क्लब की ओर से डे नाइट शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रविवार को पहले दौर के मुकाबले हुए। इसमें जिलेभर से टीमों के साथ राजस्थान पंजाब की दर्जनों टीमों ने मुकाबले हुए। आज दूसरे दौर के मैच होंगे।

 गांव अबूबशहर में डे नाइट शूटिंट वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाडी।  HALCHALNEWS----

पहला मैच अबूबशहर गाहडू के बीच हुआ। जिसमें गाहडू टीम जीती। पंजाब की राजांवाली और राजस्थान की बारांवाली टीमों के बीच मैच में बारांवाली विजेता रही। बिज्जूवाली अबूबशहर के बीच मैच में बिज्जूवाली टीम जीती, सुखेराखेड़ा को हराकर रत्ताखेड़ा तथा पीरखेड़ा पंजाब की भिटीवाला टीम को हरा अगले दौर में पहुंचे। इसके बाद हुए मैच में बारांवाली टीम और कालुआना आम आदमी पार्टी टीम में मैच हुआ। जिसमें बारावाली टीम विजेता रही। झुटीखेड़ा को हरा अहमदपुर दारेवाला तथा नीलांवाली को हराकर कालुआना टीम अगले दौर में पहुंची। पंजाब की कोट गुरु गंगा टीमों के बीच हुए मैच में काेट गुरु तथा किलियांवाली अबूबशहर सी टीमों के बीच हुए मैच में अबूबशहर टीम विजयी रही। भिटीवाला बी टीम और गोदिकां के बीच मैच में गोदिकां विजयी रही। मलिकपुरा ने सकताखेड़ा, मटदादू को हराकर पीरखेड़ा तथा गंगा ढाणी टीम काे हराकर अबूबशहर नेहरा ढाणी टीम अगले दौर में पहुंची।