Tuesday, 29 October 2013

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
GURVINDER PANNU
मंडी डबवाली के अबूबशहर और वडिंग खेडा ढाबा के पास  इंद्रा नहर से रेलवे ट्रैक से रेलवे  पुलिस ने एक अज्ञात 50  वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद कर डबवाली के सामान्य  अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा । शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा गया है। रेल पुलिस ने बताया कि उसकी मृत्यु का कारण आत्म हत्या बताया  है लेकिन शव पर काफी चोटों के निशान भी है  । वह देखने में काफी दुबला-पतला तथा कमजोर था
वहीँ पुलिस अधिकारी इक़बाल सिंह ए एस आई  ने बताया की आज ही उन्हें सुबह 10 बजे सूचना मिली थी की रेलवे ट्रैक के पास कोई अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है तो हम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया
फ़िलहाल शव की पहचान नही हो पायी है  शव का चेहरा बुरी तरह से ख़त्म हो चूका है पहचान पाना मुश्किल है की वो कौन है या कहा से आया था 

No comments:

Post a Comment