Saturday, 14 March 2015

खबरें फटाफट

बाइक को टक्कर मार पिकअप चालक फरार

डबवाली| बठिंडारोड हाईवे स्थित सेंट जोसफ स्कूल के सामने शुक्रवार को पीछे से जा रही बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक को चोटें आई हैं, वहीं बाइक सड़क पर गिरने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक जसविंद्र सिंह निवासी गांव जोगेवाला ने बताया कि वह शहर से बठिंडा रोड पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने गलत साइड चलते हुए उसे टक्कर मार दी। चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया। जसविंदर सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी। 

Friday, 13 March 2015

गोरीवाला उपतहसील में आरसी नियुक्त, सोमवार से रजिस्ट्रियां 

सोमवार गुरुवार को ही होंगे रजिस्ट्रेशन

HALCHAL NEWS---

 गोरीवाला में उपतहसील में खाली पड़े आरसी के पद पर कालांवाली उपतहसील के आरसी हरिराम को कार्यभार दिया है। उपतहसील में रजिस्ट्री का बंद पड़ा काम शुरू कर दिया गया। गुरुवार को दिनभर में 35 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई। अब सोमवार को भी रजिस्ट्रियां की जाएंगी। शनिवार को आवेदकों को टोकन जारी किए। सोमवार को आने वाले आवेदकों को मौके पर ही टोकन दे दिए जाएंगे। नायब तहसीलदार संजय चौधरी ने बताया कि उपतहसील में सभी सेवाएं पहले ही शुरू कर दी गई थी और गुरुवार को आरसी पहुंचने के बाद रजिस्ट्रेशन का काम भी शुरू कर दिया। इससे 20 गांवों के लोगों को सुविधाएं मिलना शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को कई लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन मिले थे जिन्हें ऑनलाइन सिस्टम से टोकन कर दिए गए हैं, टोकन 60 से कम होने के चलते सोमवार को मौके पर आवेदन करने वालों को टोकन दे रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा। नायब तहसीलदार संजय चौधरी ने बताया कि उपतहसील में रजिस्ट्रेशन के लिए सोमवार गुरुवार का दिन तय है। बाकी सेवाएं रोजाना जारी रहेंगी। 

Wednesday, 11 March 2015

अहमदपुर दारेवाला में सफाई अभियान चलेगा, बैठक आज   HALCHAL NEWS---

गांवअहमदपुर दारेवाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोटर्स क्लब की ओर से गुरुवार को मिनी सेक्टर पंचायत घर में सफाई अभियान को लेकर मीटिंग होगी। इसमें गांव वासियों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा। क्लब सचिव रामचंद्र नोखवाल ने बताया कि यह मीटिंग शाम 5 से 6 बजे तक होगी। इसमें गांव में सफाई अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
सफाई अभियान से पूर्व गांव को चार जोन में विभाजित कर एक साथ सफाई अभियान की शुरुआत करने के बारे में विमर्श किया जाएगा। सफाई के दौरान ग्रामीणों को सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। संपूर्ण ग्रामवासियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित भी किया जाएगा ताकि पूरे गांव को स्वच्छ बनाया जा सके। वहीं क्लब के सदस्यों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों गणमान्य लोगों को मीटिंग में बुलाया जाएगा। मौके पर जगदीप, राजेंद्र, चरणजीत, अजय, सुनील, बिल्लू, संदीप, मनदीप अन्य मौजूद थे। 

मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवा के साथ पकड़ा

 देसूजोधा गांव से जखीरे सहित पकड़ा 

HALCHAL NEWS---    मेडिकलनशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने गांव देसूजोधा से एक युवक को नशे में प्रयोग किए जाने दवाओं के जखीरे के साथ पकड़ा है। युवक गांव में मेडिकल स्टोर चलाता है। उसकेे खिलाफ डबवाली शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। एंटी नार्कोटिक सेल जिला प्रभारी एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने गांव देसूजोधा में जांच अभियान चलाया। एक युवक उन्हें देखकर भागने लगा तो पुलिस को उस पर शक हुआ। जब उसके थैले की तलाशी ली गई तो उसमें नशे के लिए प्रयुक्त होने वाली 22,500 प्रतिबंधित टेबलेट, 14 डायजापाम के इंजेक्शन 50 रेसकॉफ की शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने दवा कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान गुलशन के तौर पर हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव में एक मेडिकल स्टोर भी चलाता है। एंटी नार्कोटिक सेल प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा को वहां बुलाकर दवा की जांच करवाई नशीली दवाओं की पुष्टि की।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बाद में युवक के मेडिकल स्टोर की भी जांच की मगर वहां से नशीली दवा बरामद नहीं हुई। गुलशन के खिलाफ डबवाली थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि युवक से मेडिकल नशे के कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जाएगा नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Monday, 9 March 2015

स्पर्धा रंगोली में किलियांवाली कोलाज मेकिंग में शाह सतनाम कॉलेज सिरसा बना विजेता

    बीएड कॉलेज में इंटर कॉलेज स्पर्धाएं

 डबवाली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत रंगोली बनाती छात्रा

हलचल न्यूज। डबवाली      कॉलोनी रोड स्थित भगवान श्री कृष्ण कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बीएड कॉलेज) में सोमवार को इंटर कॉलेज रंगोली एवं कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें सीडीएलयू से जुड़े और सिरसा फतेहाबाद के कॉलेजों के अलावा मंडी किलियांवाली के गुरुनानक कॉलेज की 11 टीमों में 22 छात्राओं ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉ. पूनम गुप्ता ने कहा कि कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कला होती है। इसके माध्यम से हम चित्रों, विचारों के द्वारा अपने मन के भाव प्रकट कर सकते हैं लोगों को इसके प्रति जागरूक कर सकते है। छात्राओं ने कोलाज मेकिंग तथा रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा विषय को उजागर किया। एमपी कॉलेज के प्रो. सविता गोयल तथा गुरुनानक कॉलेज की प्रो. सुरेंद्र कपिला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा करते हुए प्रिंसिपल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली की टीम प्रथम, एमपी कॉलेज डबवाली द्वितीय एवं एमएम कॉलेज फतेहाबाद बीएसके कॉलेज डबवाली की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय रही। कोलाज मेकिंग में शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा की टीम को पहला, माता हरकी देवी कॉलेज ओढ़ां को दूसरा सीआर डीएवी कॉलेज ऐलनाबाद को तृतीय स्थान मिला। विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 


बच्चों को इतिहास से अवगत कराएं भगवान जंभेश्वर मंदिर में चल रहे जांभाणी साहित्य पाठ के समापन पर यज्ञ

HALCHAL NEWS---
गांव गंगा के भगवान जंभेश्वर मंदिर में चल रहे जांभाणी साहित्य पाठ के समापन पर यज्ञ अनुष्ठान हुआ। समापन समारोह मेें मंदिर भवन के चारों और शेड निर्माण का आह्वान किया गया। साथ ही सितंबर में खेजड़ी शहीदी दिवस पर गांव के शिक्षा और खेलों सहित अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया।
कथाव्यास हरिनारायण शास्त्री बाल संत नित्यानंद ने कहा कि समाज के 29 नियम प्रकृति संरक्षण सहित समाज को सदमार्ग पर आगे बढ़ाते हुए सृष्टि का संतुलन कायम रखने वाले हैं। इसलिए सभी समाजजन और विशेष युवा इन नियमों को पालन करते हुए आगे बढ़ें। श्रद्धालुओं ने जांभाणी पाठ किया और आरती के बाद सभी को पाहल बांटें। गांव के 12 परिवारों ने पूरे एरिया में शेड निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया। प्रधान रामजीलाल गोदारा डायरेक्टर बनवारी लाल ने बताया कि सभी अभिभावक बच्चों को पढ़ने और खेलने के साथ आगे बढ़ने के बेहतर अवसर दें। जो बच्चे अपने स्तर पर गांव, तहसील, जिला या प्रदेश देश स्तर में अव्वल हाें उनके नाम मंदिर में दर्ज करवाएं। योग शिक्षक ओमप्रकाश तरड़ रमेश गोदारा ने कहा कि सभी परिवारजन बच्चों को गुरु जंभेश्वर भगवान के दिखाए मार्ग पर चलने के संस्कार और प्रेरणा देते हुए इतिहास से परिचित कराएं। मौके पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, किशोरी लाल, बुग्गीराम, सुरेंद्र तरड़, राधाकृष्ण, खेमचंद, उदयपाल, कृष्ण राहड़, रामकुमार, महावीर, ओमप्रकाश योगी, जियराम, राजेंद्र टाडा, इमीलाल, रामनारायण गोदारा, श्यामसुंदर मांझू, विजयपाल, नरेश राहड़ अन्य मौजूद थे।
डबवाली। गांव गंगा में भगवान जंभेश्वर मंदिर में जांभाणी पाठ समापन के बाद श्रद्धालुओं को पाहल वितरित करते कथाव्यास हरिनारायण शास्त्री।





Sunday, 8 March 2015




महिला दिवस के मौके पर चुना वैराग्य का जीवन, डबवाली के इतिहास में पहली बार 
डबवाली--------
जिस उम्र में लड़कियां भविष्य के सुनहरे सपने संजोती है, अपने होने वाले जीवन साथी व घर परिवार को लेकर चिंतित होती है। उस उम्र में शहर निवासी गरिमा जैन ने अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद भी जीवन के सभी रंगीनियों को छोड़कर अपने लिए वैराग्य का मार्ग चुना है। यह एक ऐसा मार्ग है जिसे अपनाने के बाद श्रृंगार, गहने, सुंदर कपडे, खान-पान व जीवन के सब रिश्ते नाते भी पीछे छूट जाएंगे। गरिमा जैन की उम्र मात्र 24 वर्ष है।  मूलत: गांव सावंतखेड़ा के निवासी हैं।
डबवाली के इतिहास में पहली बार हो रहा है की कोई 24 वर्षीय लड़की वैराग्य का मार्ग चुन रही है वहीँ गरिमा जैन ने यह फैसला खुद लिया और वह खुद पोस्ट ग्रेजुएट करने के बाद भी जिन्दगी भर वैराग्य का मार्ग चुनने जा रही है
महिला को त्याग की मूरत कहा जाता है। त्याग की परंपरा बरकरार रखते हुए शहर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक युवती संसारिक बंधनों से मुक्त होकर सन्यासी बन गयी ।  अनाज मंड़ी में बैरागन बनी गरिमा का दीक्षा समारोह ऐतिहासिक बन गया ।शोभायात्रा  में गरिमा चार घोड़ों वाले रथ में सवार होकर अनाज मंडी में पहुंची ।
वहीँ खास बात यह भी है कि  गरिमा जैन ने  एमबीए, एमए पास है और पंजाबी, हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ प्राकृतिक तथा उर्दू भाषा भी सीखी है। उन्हें जैन साध्वी करूणा को अपना गुरु मानकर दो वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की। वहीँ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दीक्षा प्राप्त की । दीक्षा समारोह से पहले शनिवार को मेहंदी की रस्म अदा की गई।
वर्ष 1980 तक डबवाली में रहे व फिर संगरिया में कारोबार जमा लिया। बड़ी बहन चारू की शादी हो चुकी है व छोटा भाई हिमांशु बीसीए कर रहा है। गरिमा ने अंग्रेजी में एमए व एमबीए की पढ़ाई की है। इसके बावजूद मन में जीवन के प्रति वैराग्य आ गया है इसलिए जैन धर्म की दीक्षा लेकर साध्वी का चोला पहनने का फैंसला लेकर कठिन तपस्या भरा जीवन जीने का निर्णय लिया है। गरिमा जैन ने बताया कि उन्होंने बचपन में ही ठान लिया था कि वह शादी नहीं करेंगी और मदर टेरेसा के जीवन का अनुसरण करते हुए ताउम्र समाजसेवा करेंगी। वर्षों से परिवार जैन धर्म से जुड़ा हुआ है व इस दौरान जब जैन साध्वियों के सपंर्क में आई तो उनसे प्रभावित हुई।
 गरिमा जैन ने सभी के लिए संदेश देते हुए कहा कि यदि लोग नवंकार मंत्र के एक शब्द को भी अपने जीवन में उतार लें तो उनका जीवन बिना शास्त्रों को पढ़े ही सफल हो जाएगा।                    
बाईट-----गरिमा जैन