Saturday, 13 December 2014

70 साल की उम्र,  हाथ में 7 फीट की झाड़ू, सुबह के 8 बजते ही सडको पर दिखाई देता है झाड़ू वाले बुजुर्ग , लोगो के उठने से पहले ही मुहल्ला चका चक
स्वच्छ अभियान में समर्पित किया पूरा जीवन, नरेंद्र मोदी का सपना करुगा पूरा----वियोगी हरी शर्मा 
मंडी डबवाली -----
एंकर रीड------ कहते है जब कुछ कर गुजरने करने जज्बा हो तो फिर उम्र या रुतबा मायने नहीं रखता बल्कि इरादे फोलादी होने चाहिए एसी ही मिसाल पूरी पैदा की ही पूरी दुनियां के लिए मंडी डबवाली के 70 साल की उम्र के बुजुर्ग वियोगी हरी शर्मा ने 
चाहे बताने या सुनने में यकीन न हो रहा हो लेकिन यह एक ऐसा सच है जो आज आपकी मानसिकता को सचमुच बदल देगा ओर आपको ले जायेगा जागरूकता की ओर 
जी हां जिस शख्श का हम जिक्र कर रहे है वो किसी और शहर या कोई अजनबी नहीं बल्कि डबवाली के स्वंत्रता सैनानी परिवार से पले वियोगी हरी शर्मा है, जोकि रिटायर्ड ऑफिसर है ओर पिछले कई सालो से योग करवाने की क्लासे भी लगा रहे ओर मोदी सरकार के सफाई अभियान की मुहीम के बाद वे इसी में कूद पड़े है  

वहीँ वियोगी हरी शर्मा जब किसी भी दुकानदार या रेहड़ी वाले के सामने से जब झाड़ू निकालते है तो उन्हें आगे से स्वंय भी सफाई रखने के लिए प्रेरित भी करते हैउन्हें सडको पर झाड़ू लगाता देख बाहर से आने जाने वाले लोग हैरत में पड़ जाते है यह सफाई कर्मचारी या फिर कोई फरिश्ता है बस मुह से एक ही बात निकलती है की बाबा जी मई भी आपके साथ जुड़ना चाहता हु ,,,,,,ओर अब तक वो 100 से भी ज्यादा लोगो को इस मुहीम में जोड़ चुके है 
 हर शाम ये फेसबुक पर दुसरे दिन के डे प्लान भी अपलोड करते है की कल का सफाई अभियान किन किन स्थानों से शुरू होगा ठीक वैसा ही सुबह के 8 बजते ही सडको पर हाथ में अपना झाड़ू लिए मन में नयी उमंग के साथ झाड़ू लगाने लगते है

जब यह 70 वर्षीय बुजुर्ग हाथ में 7 फीट की झाड़ू लिए हर रोज शहर के कोने कोने में सफाई करता है तो हर किसी को देख कर हैरानी भी होती है की यह उम्र झाड़ू उठाने की नहीं बल्कि आराम करने की है लेकिन यह शख्श सुबह से लेकर शाम तक हर रोज सफाई करता है न रुकने का नाम न थकने का इरादा बस एक ही निशाना अगले 1 साल में डबवाली को सम्पूर्ण हरियाणा में पहले स्थान पर स्वच्छ घोषित करवाना है
ऐसे में अब डबवाली में 60 फीसदी से भी ज्यादा सफाई का अभियान सम्पूर्ण हो चूका है ओर शहर में बदलाव भी हो चूका है हर कोई पहली बार डबवाली में पहुँच कर यही महसूस करता है की शायद मै चंडीगढ़ के सेक्टर में हु 

वहीँ लोगो का मानना है की मोदी सरकार को उन्हें खुद अपने पास बुलाकर सम्मानित करना चाहिए और हौंसला दिया जाना चाहिए पूरा देश उनसे प्ररेणा ले,  जब हमने आम लोगो से उनके बार में जिक्र किया तो सभी उनके प्रति आतुर थे सभी ने अपना प्रेणना स्त्रोत माना 

वहीँ वियोगी शर्मा की माने तो वे बाबा रामदेव ओर पीएम नरेंद्र मोदी व् मनोहर लाल खट्टर के दीवाने है और उन्होंने अपना पूरा जीवन आखरी साँस तक सफाई अभियान में समर्पित कर दिया है ऐसे में उनकी सोच को हमारा भी सलाम है ओर उनके जज्बे की कद्र होनी भी चाहिए 

ऐसे में यह तो तय है की अब बहुत जल्द लोगो की मानसिकता में बदलाव और जागरूकता के साथ यह जनून जरुर पैदा हो गया है की अब स्वच्छ भारत को बनाना है और स्वच्छता को घर घर तक पहुँचाना है 

Friday, 7 November 2014

शिक्षा विभाग की लापरवाही, लाखो की जिम मशीने फांक रही है धुल

मंडी डबवाली ----

उपमंडलके कई स्कूलों में डेढ़ साल पहले से जिम का सामान आया हुआ है और प्रिसिंपल तक को नहीं पता कि सामान किसने भेजा है। स्कूल हेड का कहना है कि उनकी तरफ से सामान की कोई डिमांड नहीं की गई। जब स्कूल में सामान आया तो कहा गया कि पंचायती विभाग ने भेजा है। वहीं इस बारे में सरपंचों का कहना है कि उन्हें में तो विभाग ने कोई पत्र भेजा है और ही उन्हें पता कि सामान किस तौर पर भेजा गया है। वहीं बीईओ का कहना है कि वे इस बारे में पता लगाएंगे।
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूलों हाई स्कूलों में पिछले साल पंचायती विभाग की ओर से जिम का सामान भेजा गया था। जिसकी स्कूलों को अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे स्कूलों में पिछले करीब 17 माह से सामान फिटिंग के इंतजार में पड़ा है। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में करीब 2 लाख रुपये का जिम का सामान होने के बावजूद विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशासन को पूरी जानकारी देना उचित नहीं समझा और ही पंचायती अधिकारियों ने इस बारे में सरपंच या स्कूल को कोई सूचना दी। जिम में वेट मशीन, चेस्ट वार्म अप मशीन, डंबल्स, रनिंग मशीन सहित दर्जनों प्रकार का सामान हैं, लेकिन इन मशीनों को फिट नहीं किया गया। गांव बिज्जूवाली के पीटीआई महावीर, मट्टदादू के कुलविंद्र सिंह, मांगेआना के अनिल कुमार, अबूबशहर के आजाद सिंह ने बताया कि जिम को शुरू कर दिया जाए तो छात्रों को सुविधा मिलेगी।
डबवाली। गांव मागेंआना के राजकीय स्कूल में पड़ा जिम का सामान।
इन स्कूलों में पड़ा है जिम का सामान
गांव बिज्जूवाली, अहमदपुर दारेवाला, गंगा, गोरीवाला, अबूबशहर, मांगेआना, चौटाला, कालुआना, लोहगढ़, राजकीय हाई स्कूल पन्नीवाला रूलदू, मट्टदादू, डबवाली, जंडवाला बिश्नोइयां सहित तीन दर्जन स्कूलों में जिम का सामान पड़ा हुआ है। इसके बारे में स्कूलों के पास अधिकारिक पत्र नहीं होने से डंबल अन्य सामान्य सामान भी विद्यार्थी प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

Sunday, 14 September 2014

 डबवाली के वार्ड नंबर 9 में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े की जहर निगलने से मौत, सिटी थाना पुलिस मामले की जाँच में  जुटी
mandi dabwali --=-=-=

शहर के वार्ड नं.9 मे शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक व्  उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।  दोनों को गंभीर हालत मे परिजन डबवाली सामान्य अस्पताल ले गए जहा युवक मलकीत पुत्र सतपाल ने दम तोड़ दिया जबकि युवती को गंभीर हालात में देखते हुए सिरसा रेफर किया गया, वहीँ मृतक के भाई सोनू ने बताया की आज मेरे साथ ही काम पर गया था लेकिन तब्बियत खराब होने की बात कहकर घर लौट आया था और महिला भी हमारे पडौस में ही रहती है लेकिन हमें पता नहीं है की नके बीच में क्या सम्बन्ध थे ।  इस बारे मे डबवाली सिविल अस्पताल के  चिकित्सक · डा.मंगला ने बताया ·कि युवती को  गंभीर हालत मे अस्पताल लाया गया था। चूंकि  युवक  ने ज्यादा मात्रा मे जहर का सेवन किया था

Monday, 25 August 2014

छात्र को बस ने कुचला
मंडी डबवाली-=-=-=
 मंडी डबवाली के बस स्टैंड के नजदीक गोल चौक के पास एक निजी बस के निचे आने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी, पुलिस ने बस को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ।वहीँ मृतक छात्र की पहचान बूटा सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के तौर पर निवासी डबवाली गाँव के रूप में हुई है छात्र मंडी डबवाली में सरकारी सीनियर सेकंड्री स्कूल में 12 वी कक्षा का छात्र था और आज वह सुबह घर से जल्दी निकला और एक निजी बस में चढ़ डबवाली शहर आ रहा था की रस्ते में गोल चोक के पास चालक ने जब अचानक गाड़ी को रोका तो वह निचे गिर गया जिससे उसके सिर में गहरी चौटे आई और उसकी मौत हो गई

वहीँ जांच अधिकारी कैलाश ने बताया की उन्होंने मृतक छात्र बूटा सिंह के दोस्त मनजोत के बयानों के आधार पर इत्फाकिया मौत की कार्रवाही की है फिलहाल सिटी थाना पुलिस लापरवाह बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और परिजनों के ब्यान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया

Saturday, 23 August 2014

सब्जी मंडी बनी समस्याओ की मंडी, सुविधाओ का टोटा, सब परेशान

मंडी डबवाली -=-=-=
मार्किट कमेटी के अधिकारियों की कथित अनदेखी के चलते मंडी डबवाली की सब्जी मंडी में रखरखाव की कमी, सफाई अव्यवस्था व बरसाती पानी की निकासी का पर्याप्त प्रबंध न होने के चलते गंदगी व बदबू का माहौल है जिसमें आवारा पशु व सूअर विचार कर सब्जी मंडी के दुकानदारों व आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
  सब्जी मंडी की खस्ता हालत को  देखते  हुए इसे अगर समस्याओं की मंडी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। पानी की निकासी व सफाई न होने के कारण मौसम की गत सप्ताह हुई बरसात के बाद मंडी में बरसाती पानी के भराव ने कीचड़ का साम्राज्य बना दिया है जिससे सब्जी मंडी के दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं में रोष है।

गौरतलब है कि सब्जी मंडी की नियमित सफाई के लिए पुख्ता प्रबंध नहीं है जिस कारण जहां-तहां गली-सड़ी सब्जियों व फूस के अंबार लगे रहते हैं तथा इनमें से उठती सड़ांध से सब्जी विक्रेताओं व क्रेताओं को बेहद परेशानी झेलनी पड़ती है सब्जी मंडी में सड़कें टूटी-फूटी हालत में हैं जिस कारण हल्की सी बरसात में भी सब्जी मंडी तालाब का रूप धारण कर लेती है और पानी कई-कई दिन तक खड़ा होकर सड़ता रहता है जिसमें से तीव्र दुर्गंध उठती है।
एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। उन्होंने कहा कि वे उपरोक्त समस्याओं को लेकर कई बार मार्किट कमेटी के अधिकारियों से मिल कर समाधान करने की मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Friday, 22 August 2014

पीएनबी का एटीएम  चोरी, एटीएम मे थी 13 लाख से ज्यादा की नकदी, सीसीटीवी फुटेज भी ले गए लुटेरे
मंडी डबवाली ------
आखिर सेवा सुरक्षा सहियोग के नाम का नारा बुलंद करने वाली पुलिस एक बार फिर परस्त नजर आई , ऐसे मे व्यस्त क्षेत्र मे से एटीएम मशीन उखाड़ कर लुटेरो ने डबवाली पुलिस की गश्त व चौकसी के दावो पर सिवालिया निशान लगा दिया है।उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व डबवाली मे किलियांवाली इलाके से एचडीएफसी बैंक का एटीएम भी लुटेरे उखाड़ ले गए थे । इस के अलावा स्टेट बैंक आफ पटियाला के एटीएम मे लूट हो चुकी है। लूटेरे पिछले दिनो डिंग मे भी एक एटीएम उखाड़ कर ले गए थे। इन वारदातो का अभी तक कोई सुराग नही लगा और अब लुटेरों ने शहर के मुख्य इलाके से एटीएम चोरी कर जहां पुलिस को चुनौती दे दी है वही डबवाली मे हुई ताजा वारदात ने पुलिस की रात्री गश्त व कड़ी सुरक्षा के दावों की भी पूरी तरह से कलई खोल दी है।
मंडी डबवाली के सिरसा रोड पर स्तिथ पंजाब नैशनल बैंक के एटीएम को लुटेरे उखाड़ ले गए। एटीएम को लुटेरे उखाड़ कर ले गए इतना ही नहीं बैंक मैनेजर के अनुसार उसमे  13 लाख 89 हजार 300 रुपए भी थे, फ़िलहाल सिटी पुलिस जाँच में जुटी है लेकिन शायद जाँच महज जाँच का विषय बन कर रह जायगी क्योंकि लुटेरो की शात्राना चाल इतनी पहनी की वो साथ सीसीटीवी कमरे की पूरी फूटेज भी साथ ले  गए और वहीँ फिंगर प्रिंट अधिकारी की माने तो कोई भी सुराग चोर छोड़कर कर नहीं गए जिसके कारण कोई सुराग जुटाया जा सके
जानकारी के अनुसार ठीक रात 10 बजे पीएनबी का एटीएम उसका गार्ड बंद करके अपने घर गे लेकिन अगली सुबह जब वह 8 बजे एटीएम पर पहुंचा तो वहा छटर का ताला टुटा हुआ था और अंदर से एटीएम मशीन भी गायब थी  
वारदात के वक्त एटीएम रूम में कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था लेकिन उसमे क्लोज सर्किट कैमरे पर चोरो ने काले रंग की स्प्रे कर दी। वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि नेशनल हाई वे पर स्तिथ होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही को देखते हुए पीएनबी ने एक एटीएम लगाया था, लेकिन रात के समय में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किया गया था।
वहीँ डीएसपी सत्यपाल ने बताया की पुलिस जाँच कर रही है और सुराग जुटाने की भरपूर कोशिस की जा रही है
पुलिस भंले ही अब जाँच करने का दावा कर रही है लेकिन डबवाली में पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गयी है इससे पहले भी 3 बैंको पर लुटेरे अपना सिक्का ज़माने में पुलिस की आँखों में धुल जोंझ कर कामयाब रहे है और पुलिस महज जाँच के विषय में अटकी रहती है

Tuesday, 19 August 2014

दो गुटों में हुई आपसी फायरिंग में दो युवक की मौके पर मौत, बस स्टैंड पर कोहराम
MANDI DABWALI
चौटाला से तीन किलोमीटर दूर संगरिया में टिब्बी बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन की रैली में गोलीबारी हो गई। इसमें दो गुटों में हुई आपसी फायरिंग में दो युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए। घटना के वक्त बस स्टैंड पर कोहराम मच गया  और दुकानदारों ने दुकानें बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।

दोपहर करीब डेढ़ बजे चौटाला हनुमानगढ़ रोड पर ग्रामोत्थान विद्यापीठ केश्वानंद महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन उपरांत प्रत्याशी दिनेश बिश्नोई का काफीला निकल रहा था। जिससे दो दर्जन से अधिक वाहन कतारबद्ध होकर शहर की ओर हनुमानगढ़ रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टिब्बी बस स्टैंड पर स्वीफ्ट डिजायर कार सवार कई युवकों ने काफिले में चौथे नंबर पर चल रही स्कोडा कार पर दनादन गोलियां चला दी। इससे कार चालक ने गाड़ी को डबवाली रोड की ओर मोड़ दिया लेकिन स्कोडा के आगे बाइक आ जाने  से कार बंद हो गई। इस पर हमलावरों ने कार से उतरकर सरेआम दोनों युवकों पर फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया और कार में बैठकर डबवाली की ओर भाग निकले।