Sunday, 1 February 2015


राजकीय स्कूल के 100 वर्ष पुरे होने पर मनाया गया वार्षिक उत्सव, 30 पुराने छात्र हुए सम्मानित

डबवाली------राजकीय सीनियर सेकंडरी ब्वायज स्कूल में  शताब्दी वर्ष के तहत 100 साल पुरे होने पर वार्षिकोत्सव मनाया गया जिक्रयोग है की इस विद्यालय में देश के पूर्व उप प्रधान मंत्री ताऊ देवीलाल, पूर्व मुख्य मंत्री ओम प्रकाश चौटाला , पंजाब के मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस स्कूल से पढ़ चुके है
समारोह के लिए स्कूल को दुल्हन की तरह  सजावट देकर सजाया गया ।  साथ ही इस कार्यक्रम में  सबसे पुराने 25 विद्यार्थियों सम्मानित किया गया,  प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने बताया कि  समारोह में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण  किया गया  और इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । साथ ही स्कूल के ऐेतिहासिक तथ्यों भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया ।
वहीँ कार्यक्रम में  प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजीव शाद के नेतृत्व में दर्जनभर प्रस्तुतियां दी गयी । जिनमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, सर्वधर्म आयोजनों 5 राज्यों का लोक नृत्य किया गया । धीआं शहीद भगत सिंह कोरियोग्राफी तथा भंगड़ा बोलियां नशाखोरीने सभी का दिल जीत लिया । 

Saturday, 31 January 2015

डबवाली के गंगा में मची गणतंत्र दिवस की धूम,
 हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


MANDI DABWALI 
देश 65वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहा है. गणतंत्र दिवस की परंपरागत परेड मंडी डबवाली के गाँव गंगा में निकली जिसमे सुरजीत सिंह मान ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की और परेड की सलामी ली , अपनी  टीम की ओर से पुरे डबवाली वासियों और  देशवासियों को भारत पर्व कीबधाई दी  हर वर्ष 26 जनवरी एक ऐसा दिन है जब प्रत्‍येक भारतीय के मन में देश भक्ति की लहर और मातृभूमि के प्रति अपार स्‍नेह भर उठता है। ऐसी अनेक महत्‍वपूर्ण स्‍मृतियां हैं जो इस दिन के साथ जुड़ी हुई है
डबवाली के गाँव गंगा में कई स्कूलों ने सामूहिक तौर पर इकठे होकर गणतन्त्र दिवस के आयोजन पर संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, डबवाली आंचल के इतिहास में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है जिसमे पहली बार कई गाँवो के सरपंचो को आमंत्रित कर ग्रामीण इतिहास में एक साथ गणतन्त्र दिवस को मनाया गया, जिसमे सभी गाँवो के हजारो लोगो ने इस कार्यक्रम में शिरकत की वहीँ बच्चों ने देशभग्ति से ओतप्रोत कर देने वाली प्रतुतियों से सभी को दिल जीत लिया और इसमें स्कूली बच्चों द्वारा बेटी बचाओ कोरियोग्राफी से बेटी पढाओ का सन्देश दिया गया, वहीँ इस कार्यक्रम में करीब 1200 बच्चों ने हिस्सा लिया
 इस अवसर पर विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीइओ संत कुमार ने शिरकत की और करीब 10 स्कूलों के बच्चिन ने अपने अपने कार्यक्रम के जरिये समय बांधा और सभी  का दिल जीता इस कार्यक्रम में खास तौर पर बेटी बचाओ अभियान को भी बढ़ावा देते हुए बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए
इस अवसर पर प्रिंसिपल सुरजीत सिंह मान ने कहा की आज का दिन देश का सविधान का लागू हुआ था जिसे गणतंत्र दिवस के रूप मनाया जाता है  देश की आजादी में जिन स्वंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी में अपना योगदान  दिया था हम उन शहीदों को भी नमन करते है जिनकी कुर्बानियों के चलते हम आज आजाद देश में साँस ले रहे है
वहीँ इस मौके पर स्कूल मैनेजमैट कमिटी के प्रधान तरसेम सिंह ने बताया की गंगा गाँव के इतिहास में यह कार्यक्रम पहली बार हुआ है जोकि वाक्य ही हम सब लोगो के लिए गर्व की बात है
क्या आप जानते है.....?
*. नया पेन देने पर 97% लोग अपना खुद का नाम लिखते हैं।
*. एक सामान्य मनुष्य की आँखें 200 अंश की चौड़ाई तक
देख सकती हैं।
*. पका हुआ तरबूज कच्चे तरबूज
की अपेक्षा खोखला होता है।
... *. लगभग छः माह की उम्र होनेतक रोने
परभी बच्चों की आँख से आँसू नहीं निकलते।
*. अपेक्षाकृत गरम पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधे
ठण्डे पानी से सिंचाई किए जाने वाले
पौधों की अपेक्षा तेजी से बढ़ते हैं
*. एक घंटे तक हेडफोन लगाए रहने पर कान के अंदर
बैक्टीरिया 700 गुना बढ़ जाते हैं
*. उम्र बढ़ने के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में
वृद्धि होती है किन्तु आँखें जन्म से मृत्यु तक एकही आकार
की रहती हैं।
*. उँगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येकव्यक्तिके जीभ के
निशान भी अलग-अलग होते हैं
*. स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो पूर्णतया बर्फ का बनाहै,
प्रतिवर्ष इसका पुनर्निर्माण किया जाता है।
*. उँगलियाँ तोड़ने पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में
नाइट्रोजन बबल्स के बर्स्ट होने की आवाज होती है।
☞ छछूंदर एक रात में लगभग 300 फीट की दूरी तक खोद सकती है
☞ एक आदमी साल भर में औसतन 1460 सपने देखता है
☞ कॉकरोच सिर कटने के बाद भी कई सप्ताह तक जिंदा रह सकता है।
दरअसल वह सिर कटने से नहीं, भूख से मरता है।

☞ गधे की आंखों की स्थिति कुछ ऐसी होती है कि वह अपने चारों पैरों को एक साथ देख सकता है

☞ ऊंट की आंख में तीन पलकें होतीं हैं जो उन्हें रेगिस्तान में उड़ने वाली रेत से बचाती हैं

☞ बिजली की कुर्सी का आविष्कार एक दंत चिकित्सक ने किया था।
☞ बिल्ली की पेशाब अंधेरे में चमकती है।
☞ सूर्य, धरती से 330,330 गुना बड़ा है
☞ हर साल लगभग 2500 बांए हाथ से काम करने वाले लोग, उन वस्तुओं व उपकरणों का उपयोग करने से मारे जाते हैं जिन्हें दांए हाथ से काम करने वाले लोगों के लिए बनाया जाता है
☞ किसी भी वर्गाकार सूखे कागज को आधा-आधा करके 7 बार से अधिक बार नहीं मोड़ा जा सकता
☞ दुनिया के लगभग आधे अखबार अकेले अमेरिका और कनाडा में प्रकाशित होते हैं
☞ एक वायलिन बनाने में लकड़ी के 70 विभिन्न आकार के टुकड़े लगते हैं
☞ आकाशीय बिजली कड़कने से जो तापमान पैदा होता है वह सूर्य की सतह पर पाए जाने वाले तापमान से पांच गुना ज्यादा होता है
☞ जब कांच टूटता है तो इसके टुकड़े 3000 मील प्रति घंटा की गति से छिटकते हैं।
☞ यदि कभी आप आइसलैण्ड जाएं तो वहां कभी भी रेस्त्रां में बैरे को टिप न दें।
ऐसा करना वहां अपमान समझा जाता है।
☞ लास वेगास के जुआघरों में घड़ियां नहीं होतीं
☞ मनुष्य के शरीर में हर सेकेण्ड 15 मिलियन लाल रक्त कणिकाएं पैदा होतीं हैं और मरती हैं।
☞ अपनी गुफा से निकलते समय, चमगादड़ हमेशा बाईं तरफ को ही मुड़ते हैं.
☞ जिराफ की जीभ इतनी लंबी होती है कि वह अपने कान साफ़ कर सकता है
☞ जापान के शहर टोकियो में, 50 मिनट से कम दूरी वाली यात्रा के लिए एक साइकिल कार से ज्यादा तेज मानी जाती है।
बीजेपी नेता की दादागिरी,खंड कृषि अधिकारी को फोन पर दी धमकी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवकुमार शर्मा पर आरोप 
मंडी डबवाली -----
बीजेपी सरकार के आते ही आम लोगो को रहत मिली थी इस सरकार में कम से कम न्याय जरुर मिलेगा लेकिन डबवाली में बीजेपी के जीत से काफी दूर रहे विधायक देव कुमार शर्मा ने अपनी सरकार होने का बल दिखाना शुरू भी कर दिया है यहाँ तक गलत काम के पीछे भी दादा गिरी का रोल देना शुरू कर दिया है 
एक तरफ जहाँ प्रदेश भर में यूरिया खाद को लेकर किसानो को परेशानी झेलनी पड़ रही है तो दूसरी और खाद की कालाबाजारी बंद होने का नाम नहीं ले रही बल्कि बीजेपी खुद इसको बढ़ावा दे रही है 
ऐसा ही मामला सामने आया है डबवाली से जहाँ बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवकुमार शर्मा पर कृषि अधिकारी को फोन कर धमकी देने व् अपनी सरकार का बल दिखाने के आरोप है 
  
दरअसल अनाज मंडी में मंगलवार को भरपूर खाद आने के बाद भी किसानों को परेशानी हुई। वहीं शाम को दुकानदार का स्टॉक कृषि अधिकारी के बंद किए जाने के बाद मनमर्जी से बिल काटे जाने का मामला सामने आने पर अधिकारियों ने उसकी रसीद बुक जब्त कर ली।
 इस पर कार्रवाई से खफा भाजपा नेता ने कृषि अधिकारी को फोन कर तुरंत बुक वापस करने की बात करते हुए धमकियां दी। इससे कृषि अधिकारी ने मामले की रिकॉर्डिंग डीडीए व एसडीएम को सुनाकर कार्रवाई किए जाने की गुहार की है।
 खंड कृषि अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार को मंडी में कुल 52 हजार बैग खाद आई। जिसे कृषि अधिकारियों की देखरेख में प्रत्येक किसान को राशन कार्ड के आधार पर प्रति व्यक्ति 10 बैग खाद बटवाया गया। इसमें दोपहर बाद मंडी की दुकान नंबर 65 मैसर्ज अशोक कुमार राकेश कुमार की सेल क्लॉज कर दी। 
इसके बाद वे सभी दुकानों पर किसानों की कतारों व बिक्री रिकॉर्ड की जांच कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि दुकान पर फर्जी तरीके रसीदे काटी जा रही है। इस पर उन्होंने दुकान पर पहुंचकर जवाब तलब किया। दुकानदार की सेल बुक में 220 बैग की रसीदें कटी मिली। जिसमें दो बिल बुक में ही पाए गए। इससे नियमविरुद्ध सेल व फर्जीवाडे़ की आशंका में उन्होंने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया। 
बीएओ ने बताया कि देवकुमार शर्मा ने उन्हें तुरंत रसीद बुक वापिस करने व आइंदा किसी पर कार्रवाई नहीं करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर काम करना है तो हमारी सरकार में हमारे हिसाब से चलना होगा और धमकी दी कि ऐसा नहीं किया तो आपको बंदा बना देंगे। इस पर उन्होंने तुरंत डीडीए डॉ. वजीर सिंह व एसडीएम संजय राय को फोन कॉल की रिकॉर्डिंग सुनाकर मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार की।
 वहीँ जब बीजेपी नेता देव कुमार शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने ने बोला मै अभी मीटिंग में व्यस्त हु 
अब यह देखना होगा की इस दबंगई नेता पर पर क्या कार्रवाही होती है 

Saturday, 13 December 2014

70 साल की उम्र,  हाथ में 7 फीट की झाड़ू, सुबह के 8 बजते ही सडको पर दिखाई देता है झाड़ू वाले बुजुर्ग , लोगो के उठने से पहले ही मुहल्ला चका चक
स्वच्छ अभियान में समर्पित किया पूरा जीवन, नरेंद्र मोदी का सपना करुगा पूरा----वियोगी हरी शर्मा 
मंडी डबवाली -----
एंकर रीड------ कहते है जब कुछ कर गुजरने करने जज्बा हो तो फिर उम्र या रुतबा मायने नहीं रखता बल्कि इरादे फोलादी होने चाहिए एसी ही मिसाल पूरी पैदा की ही पूरी दुनियां के लिए मंडी डबवाली के 70 साल की उम्र के बुजुर्ग वियोगी हरी शर्मा ने 
चाहे बताने या सुनने में यकीन न हो रहा हो लेकिन यह एक ऐसा सच है जो आज आपकी मानसिकता को सचमुच बदल देगा ओर आपको ले जायेगा जागरूकता की ओर 
जी हां जिस शख्श का हम जिक्र कर रहे है वो किसी और शहर या कोई अजनबी नहीं बल्कि डबवाली के स्वंत्रता सैनानी परिवार से पले वियोगी हरी शर्मा है, जोकि रिटायर्ड ऑफिसर है ओर पिछले कई सालो से योग करवाने की क्लासे भी लगा रहे ओर मोदी सरकार के सफाई अभियान की मुहीम के बाद वे इसी में कूद पड़े है  

वहीँ वियोगी हरी शर्मा जब किसी भी दुकानदार या रेहड़ी वाले के सामने से जब झाड़ू निकालते है तो उन्हें आगे से स्वंय भी सफाई रखने के लिए प्रेरित भी करते हैउन्हें सडको पर झाड़ू लगाता देख बाहर से आने जाने वाले लोग हैरत में पड़ जाते है यह सफाई कर्मचारी या फिर कोई फरिश्ता है बस मुह से एक ही बात निकलती है की बाबा जी मई भी आपके साथ जुड़ना चाहता हु ,,,,,,ओर अब तक वो 100 से भी ज्यादा लोगो को इस मुहीम में जोड़ चुके है 
 हर शाम ये फेसबुक पर दुसरे दिन के डे प्लान भी अपलोड करते है की कल का सफाई अभियान किन किन स्थानों से शुरू होगा ठीक वैसा ही सुबह के 8 बजते ही सडको पर हाथ में अपना झाड़ू लिए मन में नयी उमंग के साथ झाड़ू लगाने लगते है

जब यह 70 वर्षीय बुजुर्ग हाथ में 7 फीट की झाड़ू लिए हर रोज शहर के कोने कोने में सफाई करता है तो हर किसी को देख कर हैरानी भी होती है की यह उम्र झाड़ू उठाने की नहीं बल्कि आराम करने की है लेकिन यह शख्श सुबह से लेकर शाम तक हर रोज सफाई करता है न रुकने का नाम न थकने का इरादा बस एक ही निशाना अगले 1 साल में डबवाली को सम्पूर्ण हरियाणा में पहले स्थान पर स्वच्छ घोषित करवाना है
ऐसे में अब डबवाली में 60 फीसदी से भी ज्यादा सफाई का अभियान सम्पूर्ण हो चूका है ओर शहर में बदलाव भी हो चूका है हर कोई पहली बार डबवाली में पहुँच कर यही महसूस करता है की शायद मै चंडीगढ़ के सेक्टर में हु 

वहीँ लोगो का मानना है की मोदी सरकार को उन्हें खुद अपने पास बुलाकर सम्मानित करना चाहिए और हौंसला दिया जाना चाहिए पूरा देश उनसे प्ररेणा ले,  जब हमने आम लोगो से उनके बार में जिक्र किया तो सभी उनके प्रति आतुर थे सभी ने अपना प्रेणना स्त्रोत माना 

वहीँ वियोगी शर्मा की माने तो वे बाबा रामदेव ओर पीएम नरेंद्र मोदी व् मनोहर लाल खट्टर के दीवाने है और उन्होंने अपना पूरा जीवन आखरी साँस तक सफाई अभियान में समर्पित कर दिया है ऐसे में उनकी सोच को हमारा भी सलाम है ओर उनके जज्बे की कद्र होनी भी चाहिए 

ऐसे में यह तो तय है की अब बहुत जल्द लोगो की मानसिकता में बदलाव और जागरूकता के साथ यह जनून जरुर पैदा हो गया है की अब स्वच्छ भारत को बनाना है और स्वच्छता को घर घर तक पहुँचाना है 

Friday, 7 November 2014

शिक्षा विभाग की लापरवाही, लाखो की जिम मशीने फांक रही है धुल

मंडी डबवाली ----

उपमंडलके कई स्कूलों में डेढ़ साल पहले से जिम का सामान आया हुआ है और प्रिसिंपल तक को नहीं पता कि सामान किसने भेजा है। स्कूल हेड का कहना है कि उनकी तरफ से सामान की कोई डिमांड नहीं की गई। जब स्कूल में सामान आया तो कहा गया कि पंचायती विभाग ने भेजा है। वहीं इस बारे में सरपंचों का कहना है कि उन्हें में तो विभाग ने कोई पत्र भेजा है और ही उन्हें पता कि सामान किस तौर पर भेजा गया है। वहीं बीईओ का कहना है कि वे इस बारे में पता लगाएंगे।
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूलों हाई स्कूलों में पिछले साल पंचायती विभाग की ओर से जिम का सामान भेजा गया था। जिसकी स्कूलों को अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे स्कूलों में पिछले करीब 17 माह से सामान फिटिंग के इंतजार में पड़ा है। ऐसे में प्रत्येक स्कूल में करीब 2 लाख रुपये का जिम का सामान होने के बावजूद विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी प्रशासन को पूरी जानकारी देना उचित नहीं समझा और ही पंचायती अधिकारियों ने इस बारे में सरपंच या स्कूल को कोई सूचना दी। जिम में वेट मशीन, चेस्ट वार्म अप मशीन, डंबल्स, रनिंग मशीन सहित दर्जनों प्रकार का सामान हैं, लेकिन इन मशीनों को फिट नहीं किया गया। गांव बिज्जूवाली के पीटीआई महावीर, मट्टदादू के कुलविंद्र सिंह, मांगेआना के अनिल कुमार, अबूबशहर के आजाद सिंह ने बताया कि जिम को शुरू कर दिया जाए तो छात्रों को सुविधा मिलेगी।
डबवाली। गांव मागेंआना के राजकीय स्कूल में पड़ा जिम का सामान।
इन स्कूलों में पड़ा है जिम का सामान
गांव बिज्जूवाली, अहमदपुर दारेवाला, गंगा, गोरीवाला, अबूबशहर, मांगेआना, चौटाला, कालुआना, लोहगढ़, राजकीय हाई स्कूल पन्नीवाला रूलदू, मट्टदादू, डबवाली, जंडवाला बिश्नोइयां सहित तीन दर्जन स्कूलों में जिम का सामान पड़ा हुआ है। इसके बारे में स्कूलों के पास अधिकारिक पत्र नहीं होने से डंबल अन्य सामान्य सामान भी विद्यार्थी प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं।

Sunday, 14 September 2014

 डबवाली के वार्ड नंबर 9 में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी जोड़े की जहर निगलने से मौत, सिटी थाना पुलिस मामले की जाँच में  जुटी
mandi dabwali --=-=-=

शहर के वार्ड नं.9 मे शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक व्  उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।  दोनों को गंभीर हालत मे परिजन डबवाली सामान्य अस्पताल ले गए जहा युवक मलकीत पुत्र सतपाल ने दम तोड़ दिया जबकि युवती को गंभीर हालात में देखते हुए सिरसा रेफर किया गया, वहीँ मृतक के भाई सोनू ने बताया की आज मेरे साथ ही काम पर गया था लेकिन तब्बियत खराब होने की बात कहकर घर लौट आया था और महिला भी हमारे पडौस में ही रहती है लेकिन हमें पता नहीं है की नके बीच में क्या सम्बन्ध थे ।  इस बारे मे डबवाली सिविल अस्पताल के  चिकित्सक · डा.मंगला ने बताया ·कि युवती को  गंभीर हालत मे अस्पताल लाया गया था। चूंकि  युवक  ने ज्यादा मात्रा मे जहर का सेवन किया था