Friday, 6 June 2014


भीष्ण गर्मी से महिला की मौत
 मंडी डबवाली----
एकाएक बढ़ी गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक महिला इस भीषण गर्मी की भेंट चढ़ गई। गांव जोतावाली से शहर में खरीददारी करने आई एक महिला की मौत हो गई। जिसे परिजनों व आसपास के दुकानदारों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय सरोज रानी पत्नी जसवीर सिंह पंजाब निवासी लाधुका (फाजिल्का) के तौर पर हुई है।
जानकारी अनुसार मृतका सरोज रानी अपने मायके जोतावाली आई हुई थी।  वह अपने 30 वर्षीय भाई सुंदर व माता वर्षीय भजन कौर के साथ शहर के गोल बाजार में खरीदारी करने आई थी। पिछले दो दिनों से भीष्ण गर्मी का प्रकोप बरप रहा है। जिसके चलते सरोज को अचानक चक्कर आ गया और वह दुकान पर बेसुध होकर गिर गई। सरोज के भाई व माता अन्य लोगों की सहायता से उसे सामान्य अस्पताल ले गए। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई सुंदर ने बताया कि सरोज के तीन बच्चें दो लड़के व एक लड़की है। वह पिछले कुछ दिनों से मायके आई हुई थी। शुक्रवार सुबह उसे वापस जाना था जिसके लिए वह उसे खरीददारी करवाने के लिए बाजार आए थे।

Saturday, 26 April 2014


 वैश्यावृति का भांडा फोड़


मंडी डबवाली के सिटी थाना पुलिस ने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को  2 युवतियों व् आरकैस्ट्रा व्यक्ति सहित छापेमारी कर वैश्यावृति का भांडा फोड़ किया नाईट ड्यूटी पर था कर्मचारी, सिटी पुलिस छापेमारी के दौरान रंगरलिय मनाते मिले, हैरानी की बात यह रही की यह सब पुब्लिक विभाग के अंदर ही डी जे की ताल पर चल रहा था
जानकरी के अनुसार पुलिस ने अपना फर्जी ग्राहक भेजा तो डील तैय हो गयी तो पुलिस ने तुरंत रेड डाल डी और मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी 2 युवतियों के साथ व् आरकैस्ट्रा सहित रंगरलिय मनाते मिले, आपको बता दे की यह जनस्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी  के कर्मचारी पवन व् एक अन्य लडू को दोनों युवतियों को पकड़ लिया यह दोनों लडकिया नेपाल के रहने वाली और बतौर बठिंडा आरकैस्ट्रा में कम करती थी वहीँ सूत्रों की माने तो पीछे लम्बे समय से यह कर्मचारी देह व्यापार का धंदा चला  रहा था
यह सौदेबाज उस समय पुलसी के झांसे में आ गया जब पुलिस ने बोगस ग्राहक बेजा और रैकट जाल में फंस गया
वहीँ यह सारा कारोबार जनस्वास्थ्य विभाग के अंदर ही चला रहा था और यह कर्मचारी नाईट ड्यूटी पर कार्यरत था और रात के समय डी जे लगाकर डांस चल रहा था जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरकैस्ट्रा  संचालक भाग निकला लेकिन पुलिस ने दबोच लिया
फिलहाल पुलिस ने 4 को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाही शुरू कर दी और पुलिस और भी इसके बारे में जानकरी जुटाने में जुटी है की कहीं इन लोगो के सम्बन्ध और कर्मचारियों के साथ तो नहीं थे और कौन  इस कार्यवाही के पीछे का काम करता था
थाना प्रभारी भार्तेंदर ढिल्लों ने बताया की हमें सुचना मिली और हमारी पुलिस  पार्टी पहुंची और 4 को आपति जनक हालत में पाया और काबू कर कार्रवाही शुरू की है 
उधर पुब्लिक विभाग के एस सी ओ संकेत शर्मा का कहना है की हमें इसके बारे में अभी सुचना मिली है की पुलिस ने रात छापेमारी की और पवन कुमार हमारा चौकीदार जोकि पुब्लिक विभाग नंबर 3 में है रात की ड्यूटी पर था और जो भी कार्रवाही बनेगी वो हम करेगे

Sunday, 23 March 2014

 राजकीय प्राथमिक विद्यालय

अहमद पुर दारेवाला में प्रवेश उत्सव व स्कूल प्रबन्धक कमेटी का पुनर्गठन,   और भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया



मंडी डबवाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अहमद पुर दारेवाला में प्रवेश उत्सव व स्कूल प्रबन्धक कमेटी का पुनर्गठन, कक्षा तत्परता कार्यक्रम का लोकार्पण और भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर कालुआना के पूर्व सरपंच जगदेव सहारण ने शिरकत की और अध्यक्षता स्कूल के पहले छात्र रहे देवीलाल पिलानियां ने की | इस कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती व शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आगे दीप प्रजल्वित कर पुष्पाजंली अर्पित करके की |  इस अवसर पर स्कूल स्टाफ द्वारा परीक्षाओ में अवल आये प्रथम, दिवितीय, व तृतीय स्थान पर आये हुए होनहार बच्चों को  ईनाम वितरित किए गए, इसके साथ ही नए आये हुए बच्चों का तिलक लगा कर स्वागत किया
इस मौके पर बच्चों के अभिवावकों की मौजूदगी में नए सिरे से एस.एम्.सी कमेटी का पुनर्गठन किया गया व पिछले वर्ष का लेखा जोखा भी सभी को बताया गया
इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्यभार अध्यापक संदीप कुमार सतपाल सिंह ने बखूबी संभाला
इस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रभुदयाल ने आये हुए बच्चों के अभिवावाको का आभार व्यक्त किया व शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला और उन्हें महान क्रांतिकारी बताते हुए उनके दिशा निर्देशों पर चलने की बात कही साथ ही बच्चों के अभिवावाको को अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने की बात कही  
  इस अवसर पर कन्या स्कूल के मुख्य अध्यापक राय सिंह, कर्ण सिंह व लडको के स्कूल से हेतराम, जोगीराम, हरमंदर कौर, सुमन रानी, जीवनदास व एस एम् सी प्रधान दलवीर सिंह और पंच मनोज कुमार, राजेश पूनियाँ, राजपाल रिवाडिया सहित बच्चों के अभिवावक भारी संख्या में मौजूद रहे  

Wednesday, 5 March 2014



युवा समाज संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
मंडी डबवाली के अहमदपुर दारेवाला गाँव में पंचायत घर में युवा समाज सेवा संस्था  द्वारा  एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से मुख्य अतिथि सामान्य अस्पताल डबवाली के एस मो एम् के भादू ने शिविर का शुभारंभ  किया व् युवाओ को बधाई दी व्  युवाओ का हाल चाल पूछते हुए प्रोत्साहित कियाइस मौके पर डा.  ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बच जाती है।
इस रक्त दान शिविर में रोहतक पी जी आई से डॉक्टरों की टीम ने रक्त को एकत्रित कर अपनी सेवाएँ प्रदान की वहीँ इस अवसर पर गाँव की पंचायत सहित कई लोगो ने रक्त दाताओ की हौंसला अफजाई की और आगे के लिए भी प्रेरित किया
वहीँ ग्रामीण आंचल के युवाओ  में रक्त दान को लेकर खासा उत्साह देख गया व् सभी ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया |इस  शिविर में कुल  42 लोगो ने रक्तदान किया।
एस एम् ओ डॉक्टर भादू ने रक्तदान करने वाले युवाओं को हालचाल पूछते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही कहा कि सभी युवाओं को रक्तदान का अनुभव बताकर रेगूलर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। इसके लिए जो व्यक्ति दान करता है
वहीँ इस अवसर पर सरपंच बलविंदर सिंह गिल ,सरपंच रणजीत सिंह सावंतखेडा, रामस्वरूप पटवारी ,पूर्व सरपंच अजैब सिंह पन्नू ,सूरजभान पिलानियां,  अनिल कालड़ा ,एम् एम् धवन ,दौलत राम धांधल ,किशोर सहोत्रा ,केवल राम
युवा समाज सेवा क्लब के प्रधान दीपक सहोत्रा ,कार्यकारी अधक्ष अशोक कुमार मांगेराम , विनोद धांधल ,रोहित , राय सिंह ,कुलदीप सहोत्रा ,रवि कान्त ,महेंदर सहोत्रा ,जगपाल ,संदीप जोगपाल . पवन राय सिख ,बिट्टू ,जसकरण पन्नू ,मुकेश तनेजा शिंदा सिंह विमल सहोत्रा सहित सभी योवाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपनी इच्छा से रक्त दान भी किया 
ट्रक ने बाइक को कुचला ,चालक की मौत,फरार ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज 
MANDI DABWALI ---मंडी डबवाली के नेशनल हाइवे पर स्थित जल घर के आगे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मारकर बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई जबकि लोगों ने मौके से भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस गिरफ्त में लाना चाहा तो दिया लेकिन वो अँधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हो गया लेकिन पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया है
पुलिस ने बताया की यह ट्रक का चालक यु पी के मैनपुरी के रहने वाला है चालक का नाम कमलेश है ,यह काफी तेज गति से जा रहा था और उसने बाइक को कुचल दिया और मृतक के ऊपर से गुजर गया
  मृतक की पहचान गांव डबवाली निवासी 25 वर्षीय मिस्त्री मनमिंद्र सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह के तौर पर हुई है। उसकी बठिंडा रोड पर वर्कशॉप है और काम पूरा होने पर रात्रि को घर लौट रहा था।
   हादसे में घायल को जनसहारा एंबुलेंस में सामान्य अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार शुरू करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी
वहीँ जाँच अधिकारी राजेंदर ने बताया की हमने ट्रक चालक के खिलाफ अलग अलग धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया और ट्रक चालक का पता भी मालूम हो चूका है जल्द ही गिरफ़तार कर लिया जायेगा
वहीँ पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर शव को डबवाली के सामान्य अस्पताल  पोस्टमार्टम करवा इत्फाकिया मौत का मामला दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया है  


Tuesday, 21 January 2014

 दी रेवन्यू पटवार एंव कानूनगो एसोसिएशन हड़ताल पर, मांगे नहीं मानी तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल

मंडी डबवाली में  दी रेवन्यू पटवार एंव कानूनगो एसोसिएशन, हरियाणा ने  हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 72 घटे की राज्यव्यापी हड़ताल में हरियाणा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की सरकार उनके साथ वायदा खिलाफी  कर रही है |
वहीँ सारा दिन कर्मचारियों ने काम काज बंद रखा और लगतार नारेबाजी की और सरकार से आग्रह किया कि उनकी सभी जायज मांगे मानी जानी चाहिए
आपको बता दे की इससे पहले भी 13,14  नवम्बर 2013 को राज्यव्यापी हड़ताल व् 22 दिसम्बर को हल्ला बोल रैली के बावजूद भी सरकार ने उनकी मांगे नही मानी थी 
डबवाली पटवारी संघ के प्रधान जसवंत ने बताया की सरकार इन कर्मचारियों को नियमित करने की कोई नीति नही बना रही है. उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब के सामान वेतन मान दिया जाएं,और नायब तहसीलदार की शर्त को ख़तम किया जाये,ए सी पी 
वहीँ  उनका कहना है की यदि हुड्डा सर्कार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वो मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगे और वो अपना हक़ लेकर रहेगे
सड़क हादसे में बाईक और कार की टक्कर में 1 की दर्दनाक मौत
MANDI DABWALI
मंडी डबवाली नेशनल हाइवे पर गांव नीलांवाली के पास सोमवार रात्रि 10 बजे कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। मृतक की पहचान गांव सांवतखेड़ा निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कान्हाराम के तौर पर हुई है
       परिजनों ने बताया कि वे बाइक पर सवार होकर गांव खुइयांमलकाना से सांवतखेड़ा आ रहे थे। इसी दौरान नीलांवाली नाके के पास सामने से आ रही मारूति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सहित सड़क पर गिरे और गंभीर तौर पर चोटिल हो गए। बाद में पीछे से आ रहे कार चालक  ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
 हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रदीप अचेत हो गया। बाद में अस्पताल में उसे होश आ गया। वहीं तीसरे युवक  की स्थिति गंभीर है। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
वहीँ पुलिस ने परिजनों के बयानों के अनुसार आरोपी कार चालक पर पर्चा दर्ज कर फरार चालक की तलश शुरू कर दी है और शव को डबवाली के सामान्य अस्पताल  पोस्टमार्टम करवा इत्फाकिया मौत का मामला दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया है